फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shanta Kumar: Opposition to CAA extremely unfortunate for the country

शांता कुमार: सीएए का विरोध देश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का अभाव

Wed, 13 Mar 2024 08:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Mar 2024 08:22 PM IST
सार

भारत में पिछले कई सालों से पड़ोसी देशों से आए हिंदू, सिख, ईसाई, जैन और बौद्ध प्रताड़ित हो रहे थे। उनके घर बार लूटे जाते हैं। उनकी लड़कियों से जबरदस्ती निकाह करवाया जाता है। 

विज्ञापन
Shanta Kumar: Opposition to CAA extremely unfortunate for the country
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि दुर्भाग्य से आज भारत के लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष का अभाव है। यहां विपक्ष केवल विरोध करता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण नागरिकता कानून (सीएए) लागू किया है। उसका विरोध अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत में पिछले कई सालों से पड़ोसी देशों से आए हिंदू, सिख, ईसाई, जैन और बौद्ध प्रताड़ित हो रहे थे। उनके घर बार लूटे जाते हैं। उनकी लड़कियों से जबरदस्ती निकाह करवाया जाता है। दुष्कर्म तो उन परिवारों के बच्चों से आम होता है। इस प्रकार की कठिन परिस्थिति से विवश होकर वे पीड़ित अपनी घर संपत्ति को छोड़ कर भारत में आए हैं। केवल उन्हें नागरिकता देने का यह कानून है। यह भारत का कर्तव्य है और माननीय दृष्टि से भी अति आवश्यक व सराहनीय है। ऐसे कानून का स्वागत होना चाहिए।

विज्ञापन


पूरा देश इसका स्वागत कर रहा है। शांता ने कहा कि इन्हीं देशों से कुछ ओर लोग भी गैर कानूनी तरीके से घुसपैठ करके भारत में आए हैं। वे विदेशियों के इशारे पर भारत के विरुद्ध कार्रवाई करते रहते हैं। उन्हें भी नागरिकता देने की बात करना मूर्खता की बात है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में हिमाचल तैयारी कर रहा है। उन्हें खुशी है कि हिमाचल के एक युवा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इस छोटी सी आयु में केंद्रीय मंत्रिमंडल में सराहनीय काम कर रहे हैं। उन्होंने एक सांसद के तौर पर कुछ नई प्रशंनीय योजनाएं शुरू की हैं। उस सबके लिए मैं उनको और प्रेम कुमार धूमल को बधाई देता हूं। हमीरपुर की जनता को इस प्रकार के शानदार काम करने वाले योग्य सांसद को निर्विरोध संसद में भेजकर सम्मानित करना चाहिए। पूरे देश को पता लगेगा कि हिमाचल काम का सम्मान करता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed