फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shankar singh to file defamation case against hrtc bilaspur regional manager

आरएम पर मानहानि का केस कराएंगे मजदूर संघ के अध्यक्ष

Sun, 19 Jun 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Sun, 19 Jun 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
shankar singh to file defamation case against hrtc bilaspur regional manager
शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि वे आरएम पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।

हिमाचल प्रदेश परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने बिलासपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) पर झूठा केस दर्ज करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि वे आरएम पर मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। शंकर ने कहा कि बीते 16 जून को कर्मचारियों की गेट मीटिंग के विरोध में एफआईआर दर्ज करवाना मात्र कर्मचारियों को डराने का प्रयास है। कर्मचारियों को निलंबित करना समस्या का समाधान नहीं है।

विज्ञापन


बातचीत से समस्याओं का निपटारा तो होगा ही, एचआरटीसी में शांति भी स्थापित होगी। शंकर ने आरोप लगाया कि परिवहन मंत्री जीएस बाली अपनी गलतियों को सही साबित करने के लिए अधिकारियों का सहारा ले रहे हैं जिससे और गलतियां हो रही हैं। परिवहन कर्मचारियों की 100 प्रतिशत हड़ताल पक्ष सुने बिना किस आधार पर अवैध घोषित कर दी।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

shankar singh to file defamation case against hrtc bilaspur regional manager
कोर्ट

यह मामला पूरी मजबूती के साथ सुप्रीम कोर्ट में रखा जाएगा। एचआरटीसी की हड़ताल के लिए परिवहन मंत्री व प्रबंधन जिम्मेदार है। मंत्री ने चार दिन पूर्व ही यात्रियों को टिकट बुकिंग रद्द करने की बात कही थी। उसके बाद एचआरटीसी के किसी भी अधिकारी ने उन्हें या किसी अन्य को हाईकोर्ट के आदेशों की कोई जानकारी नहीं दी।

प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश में एचआरटीसी के एमडी, ईडी व सीजीएम द्वारा यह सूचना एक भी कर्मचारी नेता को नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में 24 कर्मचारियों को दिए गए कारण बताओ नोटिस से सिद्ध होता है कि क्षेत्रीय प्रबंधक मंत्री के इशारों पर काम कर रहे हैं। लेकिन कर्मचारी न तो डरने वाले हैं और न ही टूटने वाले हैं।

बिलासपुर में एचआरटीसी वर्कशॉप में 16 जून को परिवहन मंत्री जीएस बाली के खिलाफ नारेबाजी और गेट मीटिंग के आरोप में बीएमएस प्रदेशाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने पुलिस में ठाकुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। Published by Arvind Thakur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed