{"_id":"5df776d18ebc3e87db425c63","slug":"shand-mahayagya-in-rohru-ranol-after-29-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू के रनोल में 29 साल बाद होगा शांद महायज्ञ, पहुंचेंगे पचास हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू के रनोल में 29 साल बाद होगा शांद महायज्ञ, पहुंचेंगे पचास हजार लोग
Mon, 16 Dec 2019 05:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 16 Dec 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल की दूरदराज पंचायत रनोल में 29 वर्ष बाद देवता खंटू की शांद महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। सात जनवरी से शुरू होने वाले तीन दिवसीय शांद महायज्ञ में करीब पचास हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। इसके लिए देवता कमेटी विशेष प्रबंध कर रही है। रनोल गांव से सात किलोमीटर पीछे देविधार में छोटे वाहनों को खड़ा करने का प्रबंध किया है। देविधार से रनोल गांव के लिए निगम की तीन विशेष बसें दिन भर चलेंगी।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में यह जानकारी देवता खंटू के मोतमीन जयईंद्र सिंह कुपवाण व कायथ बलदेव सिंटियाण ने दी। उनके साथ मंदिर के कारदार भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि शांद महायज्ञ में आठ खूंद (देवता व देवलु) विशेष रूप से शामिल होंगे। जाबल से नारायण देवता, पुजारली से महादेव देवता, रोहल से पवासी देवता, थली से गुडारू देवता, देविधार से खंटू देवता, टोड़सा से परशुराम, नंडला से परशुराम, धगोली से परशुराम देवता शामिल होंगे। सात जनवरी को देवता और देवलुओं के आगमन के साथ संघेड़ा रस्म निभाई जाएगी।
विज्ञापन
आठ जनवरी को शिखा फेर की मुख्य रस्म होगी। नौ जनवरी को उछड़ पाछड़ रस्म के साथ देवताओं की विदाई होगी। देवताओं का संघ हथियारों से लैस देवलुओं का नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान रनोल में ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए देविधार से आगे छोटे वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
विज्ञापन
रनोल में मंदिर कमेटी भंडारे की व्यवस्था भी करेगी। शांद महायज्ञ रनोल, कोयला, बचाड़ी, शरण, गुमणा, टिपरोली, जहलोट और अंबोई गांव के लोग क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए देवता खंटू के निर्देश अनुसार करवा रहे हैं। इस दौरान मंदिर के कारदार मियां राम, जगदीश, ईश्वर और दौलत सिंह भी मौजूद रहे।