{"_id":"8dd094921c4d49879f75c0da6df77c75","slug":"shand-mahayag-at-rohru-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उछड़ पाछड़ के साथ शांद महायज्ञ का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उछड़ पाछड़ के साथ शांद महायज्ञ का समापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अढ़ाल गांव में आयोजित शांद महायज्ञ खूंदों की विदाई रस्म उछड़ पाछड़ के साथ संपन्न हो गया है। खूंदों की विदाई से पूर्व रास मंडल बनाकर देवलु पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर दिन भर नाचते रहे। अनुष्ठान के समापन के साथ ही सभी खूंद अपने-अपने क्षेत्र के लिए लौट गए हैं।
विज्ञापन
अढ़ाल में शांद महायज्ञ तीन दिनों तक चला। महायज्ञ के अंतिम दिन रविवार को सुबह जागा माता अढ़ाल के मंदिर प्रांगण में रास मंडल बनाया गया। शांद महायज्ञ में मौजूद सभी खूंद रास मंडल में प्रवेश कर तलवारे लहराते हुए नाचते रहे। खूं्दों का नृत्य दोपहर करीब दो बजे तक चलता रहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हथियारों से लैस देवलुओं का पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर नृत्य रहा। शांद महायज्ञ का आयोजन अढ़ाल, बटाड़ी व शरोग गांव के ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से किया। आयोजक कमेटी के सभी सदस्यों ने रविवार दोपहर बाद मेजबान खूंदों को पारंपरिक रूप से विदा किया।
विज्ञापन
जागा माता अढ़ाल को समर्पित शांद महायज्ञ के सफल आयोजन से स्थानीय लोग भी काफी उत्साहित रहे। स्थानीय देवता के मोतमीन भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि तीन दिनों तक चला अनुष्ठान सफल रहा। जागा माता अढ़ाल के आशीर्वाद व क्षेत्रवासियों के सहयोग से अनुष्ठान सफल रहा।
शांद महायज्ञ का आयोजन क्षेत्र की सुख शांति के लिए किया जाता है। अनुष्ठान के सफल आयोजन के लिए उन्होंने प्रबंधक कमेटी व क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रशासन, पुलिस विभाग व अन्य सरकारी विभागों का भी सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।