फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shanan Power Project: The exciting journey of Asia's first heritage trolley stopped, know the whole matter

शानन विद्युत परियोजना: एशिया की पहली हेरिटेज ट्रॉली के रोमांचक सफर पर लगी रोक, जानें पूरा मामला

Sat, 16 Sep 2023 10:13 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Sep 2023 10:13 AM IST
सार

शानन विद्युत परियोजना प्रबंधन ने अंग्रेजों की ओर से निर्मित ट्रॉली के आधारभूत ढांचे में बदलाव करने को लेकर पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए रोमांच का सफर नहीं होगा। 

विज्ञापन
Shanan Power Project: The exciting journey of Asia's first heritage trolley stopped, know the whole matter
हेरिटेज ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया की सबसे पहली रोपवे पर दौड़ने वाली हेरिटेज ट्रॉली पर रोमांच के सफर को लेकर आगामी आदेशों तक रोक लगा दी गई है। शानन विद्युत परियोजना प्रबंधन ने अंग्रेजों की ओर से निर्मित ट्रॉली के आधारभूत ढांचे में बदलाव करने को लेकर पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए रोमांच का सफर नहीं होगा। 96 साल बाद हेरिटेज ट्रॉली को नए स्वरूप दिलाने के लिए लाखों रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। लोहे और लकड़ी की बनी ट्रॉली को मेट्रो ट्रेन की तरह विकसित करने की पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड ने तैयारी शुरू कर दी है। लाखों रुपये की धनराशि ट्रॉली को नया स्वरूप देने पर खर्च की जाएगी। अनुभवी कारीगर ट्रॉली के आधारभूत ढांचे की मरम्मत करेंगे।

विज्ञापन


हॉलेज रोप-वे के जीर्णोद्धार पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। 16 सौ मीटर स्टील रोप-वे को भी बदला जा चुका है, ताकि रोमांच का सफर और भी सुरक्षित हो सके। शानन परियोजना में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता आदित्य ने बताया कि बफर जोन से 18 नंबर तक करीब डेढ़ किलोमीटर हाॅलेज रोप-वे पर स्टील रोप को बदलने और अन्य मरम्मत कार्य के चलते ट्रॉली की आवाजाही पर्यटकों और आम नागरिकों के लिए फिलहाल उपलब्ध नहीं होगी। पेन स्टॉक की निगरानी के लिए ट्रॉली में परियोजना के कर्मचारी आपात समय में आवागमन कर सकेंगे।

विज्ञापन

हेरिटेज ट्रॉली के नए आधारभूत ढांचे को मेट्रो की लुक दी जा रही है। नए ट्रॉली में करीब 15 से 20 लोग एकसाथ सफर कर सकेंगे। इसका लाभ पर्यटकों को भी मिलेगा। बफर जोन से वींचकैंप तक करीब चार किलोमीटर के ट्रैक को 2250 नए स्लीपरों से चकाचक कर लिया है। ट्रॉली और ट्रैक का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही आम लोगों का रोमांच का सफर हेरिटेज ट्रॉली में शुरू होगा।- राजेश कुमार, एसई, शानन परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन ने बरोट तक हेरिटेज ट्रॉली चलाने पर भरी हामी
शानन में 1926 में स्थापित की गई हेरिटेज ट्रॉली को बरोट तक चलाने पर भी परियोजना प्रबंधन ने हामी भरी है। बरोट के खस्ताहाल ट्रैक को चुस्त-दुरुस्त कर ट्रॉली बरोट तक पहुंचाने पर भी मंथन शुरू हो गया है। बता दें कि काउंटर वेट टेक्नोलाॅजी से उस दौरान 110 शानन पावर हाउस के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली भारी भरकम मशीनरी को बरोट स्थित रेजर वायर पहुंचाने के लिए इसका इस्तेमाल किया गया था। इस समय में परियोजना के पैन स्टाॅक, पाइप लाइन की देख-रेख और मरम्मत के लिए हेरिटेज ट्राॅली को परियोजना के कर्मचारियों के लिए प्रयोग किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed