फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shaktipeeth in himachal pradesh temples will be open at 5 am on new year in himachal prdaesh

New Year 2023: नववर्ष पर सुबह पांच बजे खुल जाएंगे शक्तिपीठों के कपाट, दुल्हन की तरह सजाए गए मंदिर

Sat, 31 Dec 2022 10:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी/चामुंडा/कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी/चामुंडा/कांगड़ा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 31 Dec 2022 10:10 PM IST
सार

एसडीएम ज्वालामुखी एवं सहायक मंदिर आयुक्त मनोज ठाकुर ने बताया कि विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह के दर्शन कर सकेंगे।

विज्ञापन
shaktipeeth in himachal pradesh temples will be open at 5 am on new year in himachal prdaesh
रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया ज्वालामुखी मंदिर। - फोटो : संवाद

विस्तार

नववर्ष के पहले दिन कांगड़ा जिले के तीनों शक्तिपीठों के कपाट रविवार सुबह पांच बजे खोल दिए जाएंगे। नववर्ष के दिन मंदिरों में श्रद्धालु काफी अधिक संख्या में दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। इसके लिए तीनों शक्तिपीठों में नववर्ष को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नववर्ष के लिए श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

विज्ञापन


मंदिर अधिकारी गिरिराज ठाकुर ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर चामुंडा मंदिर व शिव मंदिर  की साफ सफाई करने के बाद शुद्ध जल व गुलाब जल से धोया गया। पूर्व की भांति दोनों मंदिरों को फूलों गुब्बारों से सजाया गया। नववर्ष के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया शक्तिपीठ ज्वालामुखी 
एसडीएम ज्वालामुखी एवं सहायक मंदिर आयुक्त मनोज ठाकुर ने बताया कि विधिवत पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालु मंदिर के गर्भगृह के दर्शन कर सकेंगे। शनिवार रात को मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। मुख्य द्वार रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की मदद ली जाएगीं। नववर्ष पर मंदिर में माता की चौकी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रजेश्वरी मंदिर में नववर्ष पर माता को लगेगा पूरी चने का भोग 
नव वर्ष में शक्तिपीठ बज्रेशवरी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की पुख्ता तैयारियां कर ली गई हैं। मंदिर के कपाट सुबह साढ़े पांच बजे खुल जाएंगे। इसके बाद माता की आरती और पूरी चने का भोग लगाया जाएगा। युवा पुजारी सभा के प्रधान अनुपम शर्मा ने बताया कि नव वर्ष में स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी राज्यों के श्रद्धालु देवी दर्शनों के लिए आते हैं। बज्रेश्वरी मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed