फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SFI protests at the university over the Sarkaghat massacre

Shimla News: सरकाघाट में हुए कत्ल पर विवि में एसएफआई ने किया प्रदर्शन

Mon, 13 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
SFI protests at the university over the Sarkaghat massacre
दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की उठाई मांग
विज्ञापन

बोले, प्रदेश में बिगड़ती जा रही कानून-व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। एसएफआई ने सरकाघाट के गोपालपुर में 19 वर्षीय छात्रा और संगठन की कार्यकर्ता सिया गुलेरिया की दिनदहाड़े हत्या के विरोध में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को प्रदर्शन किया। परिसर के पिंक पेटल्स पर दो बजे जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान एसएफआई के परिसर अध्यक्ष योगी सिंघानिया और सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि सिया गुलेरिया जो नैण गांव की निवासी और बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा थीं परीक्षा देने जा रही थीं। रास्ते में उन पर हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति को उजागर करती है। नेताओं ने आरोप लगाया कि घटना में शामिल आरोपी नशे की हालत में था जो प्रदेश में तेजी से फैल रहे नशे के जाल की गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि नशा केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं बल्कि सामाजिक और आर्थिक संकट बन चुका है जिसे नियंत्रित करने में सरकार विफल रही है।
विज्ञापन


छात्रों ने सरकार से मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाई जाए। साथ ही नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की भी मांग की गई। प्रदर्शन के अंत में छात्रों ने सिया गुलेरिया के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन इस मामले में न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed