{"_id":"68c184802195b8d9860ba881","slug":"sfi-demonstrated-outside-the-deputy-commissioners-office-shimla-news-c-19-sml1002-599664-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: उपायुक्त कार्यालय के बाहर \nएसएफआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: उपायुक्त कार्यालय के बाहर एसएफआई ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
इस्राइल से व्यापार समझौते का किया विरोध
बोले, फलिस्तीनियों को मौत के घाट उतार रहा है इस्राइल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एसएफआई की हिमाचल विश्वविद्यालय इकाई और टाउन कमेटी ने संयुक्त रूप से बुधवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन इस्राइल वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच की भारत यात्रा और भाजपा सरकार की ओर से उनके साथ द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर की तैयारियों के विरोध में हुआ।
छात्र संगठन ने कहा कि रिपोर्ट के मुताबिक भाजपा सरकार और इस्राइल एक द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर करने जा रहे हैं। यह मुक्त व्यापार समझौते के लिए आधार तैयार करेगी। यह रवैया भारत की आदर्श परंपराओं के लिए अपमानजनक है। एसएफआई के राज्य सह सचिव कमल शर्मा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि इस्राइल का जायोनिस्ट शासन गाजा में दो सालों में 50,000 से अधिक फलिस्तीनियों को मौत के घाट उतार चुका है। इसमें हजारों बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। व्यवस्थित रूप से अस्पतालों, स्कूलों और शरणार्थी शिविरों पर हमले किए हैं।
राज्य कमेटी के सदस्य प्रवेश ने कहा कि आपराधिक शासन के साथ समझौता करना न केवल भारत की अंतरराष्ट्रीय छवि को धूमिल करता है बल्कि उस क्रांतिकारी परंपरा और आजादी के संघर्ष का अपमान है, जो भारतीय जनता ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद और उपनिवेशवाद के खिलाफ लड़ा था। छात्र संगठन ने मांग उठाई कि स्मोट्रिच की यात्रा को निरस्त किया जाए और भारत-इस्राइल निवेश संधि और मुक्त व्यापार समझौते जैसे सभी प्रयासों को रोका जाए। इसके साथ ही केंद्र सरकार फलिस्तीन को एक स्वतंत्र राज्य के रूप में मान्यता दें और फलिस्तीन जनता के साथ भारत की ऐतिहासिक एकजुटता को मजबूती से कायम रखा जाए।