एचपीयू में सीएम जयराम के सामने एसएफआई ने किया प्रदर्शन
एसएफआई ने कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार को पद से हटाने की मांग की। उन्हें सेवाविस्तार देने का भी विरोध किया। छात्र संगठन ने कहा कि अयोग्य वीसी नहीं चलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 52वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने एसएफआई कार्यकर्ताओं ने समरहिल चौक पर करीब एक घंटे तक प्रदर्शन और नारेबाजी की। कड़े पुलिस पहरे के बीच कार्यकर्ताओं ने चौक से लेकर परिसर की ओर जाने वाली सड़क के दोनों ओर खड़े होकर मांगों को लेकर पोस्टर हाथ में लेकर नारेबाजी की। एसएफआई ने कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार को पद से हटाने की मांग की।
उन्हें सेवाविस्तार देने का भी विरोध किया। छात्र संगठन ने कहा कि अयोग्य वीसी नहीं चलेगा। विवि में अयोग्य आरएसएस के लोगों की शिक्षकों के पदों पर भर्ती करने का भी विरोध करते हुए इसकी जांच और इस तरह की भर्ती पर रोक लगाने की मांग की। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने छात्र संघ चुनाव को बहाल करने, निष्काषित छात्र नेताओं का निष्कासन रद्द करने, कोरोना काल में फीस माफ करने, रुकी छात्रवृत्ति को बहाल करने जैसी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। सुबह 9 से 10 बजे मुख्यमंत्री के काफिले के आने तक प्रदर्शन जारी रखा।
एनएसयूआई ने कुलपति के खिलाफ की नारेबाजी
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 52वें स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन सौंपकर एनएसयूआई ने कुलपति को पद से हटाने की मांग की। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल से मिलने की कोशिश की, लेकिन इन्हें पुलिस ने रोक दिया। इससे कार्यकर्ता भड़क गए।
एनएसयूआई ने वीसी पर छात्रों को राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मिलने से रोकने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। इसके विरोध में नारे भी लगे। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष वीनू मेहता और परिसर अध्यक्ष परवीन मिन्हास ने सीएम राज्यपाल को मांगपत्र सौंपा। इसमें प्रो. सिकंदर कुमार को पद से हटाने सेवा विस्तार रद्द करने की मांग की। आरोप लगाया कि प्रो. सिकंदर ने गलत तथ्य पेश कर पद हासिल किया है।