{"_id":"5c3ee303bdec2273783018dc","slug":"sex-ration-in-himachal-pradesh-and-kerala-niti-aayog-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिंग अनुपात में हिमाचल और केरल सबसे बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिंग अनुपात में हिमाचल और केरल सबसे बेहतर
Wed, 16 Jan 2019 01:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में हिमाचल और केरल प्रदेश का लिंग अनुपात सबसे बेहतर पाया गया है। इसका खुलासा नीति आयोग ने देश की पहली एसडीजी (सतत विकास लक्ष्य) सूचकांक रिपोर्ट में किया है। हिमाचल और केरल में एक बराबर लिंग अनुपात होने पर देश में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
दोनों प्रदेशों में 1000 लड़कों पर 917 लड़कियां पाई गई हैं। यह रिपोर्ट पिछले एक साल की है, जिसमें शून्य से लेकर छह साल तक की बच्चों के लिंग अनुपात का आकलन किया गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि लिंग अनुपात की रिपोर्ट में हिमाचल देश में बेहतर है। बावजूद इसके लिंग अनुपात को तय मानकों तक पहुंचाने के लिए लोगों का जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
बेशक हिमाचल और केरल का लिंग अनुपात देश में सबसे बेहतर हो, लेकिन संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य के तय मानकों से काफी दूर है। एसडीजी के तय मानकों में 1000 लड़कों पर 965 लड़कियां होना जरूरी है। इस लक्ष्य से हिमाचल और केरल भी दूर हैं।