{"_id":"8942ccc3d84a3f32ea7ac94d0ccefbb0","slug":"sewage-overflow-near-himland-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमलैंड के पास खुले में बह रहा सीवरेज का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमलैंड के पास खुले में बह रहा सीवरेज का गंदा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 07 Feb 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के नजदीक हिमलैंड में बीते कई दिनों से खुले में सीवेज का गंदा पानी बह रहा है। सीवेज के गंदे पानी के बहने से लोगों में पीलिया फैलने का खतरा बना हुआ है। गौरतलब है कि हिमलैंड के समीप बने भवन में कई दुकानें है जिनमें कारोबार होता है। लेकिन खुले में सीवेज के पानी बहने से लोगों को पर्यटकों के सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
सड़क के साथ ही कई प्रतिष्ठित होटल और ऑफिस हैं लेकिन खुले में सीवेज का पानी बहने से लोगों को पर्यटकों के सामने शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। हिमलैंड में कारोबार कर रहे लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से उनकी दुकानों और सड़कों पर सीवेज का खुला पानी बह रहा है।
विज्ञापन
कारोबारी अभय गुप्ता, बलवंत पराशर, मनीश शर्मा, चमन गुप्ता और सुनील राव का कहना है कि उनके भवन में बनी दुकानों में दूसरी बिल्डिंग का सीवेज का पानी बह रहा है। उन्होंने बताया कि इस कारण उनके कई लोग पीलिया की चपेट में आ गए हैं। दुकानों से गंदा पानी बाहर निकालने के लिए उन्होंने अलग से नालियां भी बनाई हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
दुकानों में गंदा पानी दीवारों में से रिसकर फर्श पर आ रहा है। इस कारण पीलिया फैलने का अंदेशा बना हुआ है। कारोबारियों ने बताया कि इस समस्या के निदान के लिए उन्होंने दो फरवरी को नगर निगम के मेयर संजय चौहान और डिप्टी मेयर को वाट्स एप्प पर मेसेज भी किया था लेकिन जमीनी स्तर पर कोई कार्रवाई अमल नहीं लाई गई।
कारोबारियों ने बताया कि निगम द्वारा हमेशा से ही खोखले दावे किए जाते रहे हैं और लोगों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। निगम के अधिकारी हमेशा अपनी राजनीति को चमकाने में लगे रहते हैं। कारोबारियों ने बताया कि उनके भवन के पीछे सीवेज की लाइन पिछले दो सालों से टूटी पड़ी है।
लेकिन एमसी ने इसे कभी दुरुस्त करवाने की जहमत तक नहीं उठाई। दुकान के बाहर बने बस स्टॉप पर खड़े सन्नी, रिंकू और नेहा ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कहा कि उन्हें जनता की कोई फिक्र नहीं है।
हिमलैंड में कारोबार कर रहे चमन गुप्ता, अभय गुप्ता और सुनील राव का कहना है कि उनके यहां काम कर रहे कई लोग पीलिया की चपेट में हैं। इससे उन्हें भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सीवेज की पाइप के टूटे होने के कारण यहां पर हर समय दुर्गंध फैली रहती है।
ढली में भी खुले में बह रहा गंदा पानी- नगर निगम शिमला की सीवेज लाइन जनजातीय भवन ढली में दो दिनों से बंद पड़ी है। इस कारण सीवेज का गंदा पानी सड़क पर खुले में बह रहा है। स्थानीय निवासी रवि कुमार दलित, कैलाश सूद और राम कुमार का कहना है कि निगम ने इन लाईनों को अभी तक दुरुस्त नहीं करवाया है जिससे कि लोगों में पीलिया रोग फैलने का खतरा बना हुआ है।
ढली के पार्षद शैलेंद्र चौहान ने कई मर्तबा हाउस में यह मामला उठाया लेकिन कुछ नहीं हुआ। आशीष, राजेश कुमार और अनुजा ने कहा कि एमसी अपनी लाइनों को दुरुस्त नहीं करवा रहा जबकि लोगों की सीवेज लाइन टूटने पर उन्हें नोटिस थमा देता है।