सड़क पर बह रहा सीवरेज का पानी, लोग परेशान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजौली चौक से जाखू मंदिर को जाने वाली सड़क के पास मंगलवार सुबह से सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। पाइप में लीकेज से सुबह से बह रहा पानी शाम तक बहता रहा। बदबू के चलते यहां से गुजरने वाले लोग परेशान रहे लेकिन रिपेयर करने कोई नहीं पहुंचा। संजौली से लक्क्ड़ बाजार जाने वाली सड़क में भी बस स्टाप के पास नालियों में ऊपर बनी दुकानों का गंदा पानी सड़क पर बहता रहता है।
लोगों को खुले में बहते गंदे पानी से बीमारियां फैलने का खतरा हो गया है। कामटा एग्रीकल्चर एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्याम लाल, संजौली निवासी लेख राज ठाकुर, सुरेश सिंगटा, राजेश, रजनीश मांगटा, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार का कहना है कि सीवरेज का गंदा पानी बीते कई महीनों से बह रहा है।
अफसरों को कई बार बताया: पार्षद
बस स्टाप के पास बनी नालियां भी दुकानों की पाइप से आने वाले गंदे पानी से ब्लाक हो गई हैं। इसके कारण पानी सड़क में ही बह रहा है। इस सड़क से रोजाना सैंकड़ों लोग गुजरते हैं, गंदे पानी की बदबू के चलते उन्हें मुंह ढककर जाना पड़ता है। खुले में बहते गंदे पानी से लोगों को बीमारियां फैलने का खतरा पैदा हो गया है।
लोगों ने प्रशासन से मांग की कि सीवरेज की लीकेज बंद की जाए और बंद पड़ी नालियों से गंदगी हटवाएं। पार्षद सत्या कौंडल ने कहा कि इस समस्या से कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया गया है लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया। दोबारा उनकी जानकारी में यह मामला लाया जाएगा। नालियों को ठीक और साफ करने के लिए ठेकेदार को कहा जाएगा।