{"_id":"6aa695a54cfc7d69600266ca","slug":"severage-pipeline-to-be-changed-shimla-news-c-19-sml1002-785965-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर के बाजारों में बदली जाएंगी जर्जर सीवरेज लाइनें, खत्म होगी लीकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर के बाजारों में बदली जाएंगी जर्जर सीवरेज लाइनें, खत्म होगी लीकेज
विज्ञापन
पेयजल कंपनी ने शुरू की प्रक्रिया, लोअर बाजार से लेकर बस अड्डे तक के क्षेत्र से हटेंगी पुरानी लाइनें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के बाजारों में पुरानी और जर्जर हो चुकी सीवरेज लाइनों की लीकेज से अब जनता और कारोबारियों को परेशानी नहीं होगी। पेयजल कंपनी नई लाइनें बिछाने जा रही है। शहर में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नई लाइनें बिछाने का फैसला लिया गया है।
लालपानी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के तहत शहर के कई क्षेत्रों में यह काम किया जाएगा। पेयजल कंपनी के अनुसार शहर के कई इलाकों में बिछी सीवरेज लाइनें दशकों पुरानी हैं। इनमें अब लीकेज की समस्या भी आ रही है। इनकी जगह बड़े आकार की सीवरेज लाइनें बिछाई जानी हैं। शहर में बस अड्डे से सटे इलाके राजदूत होटल और ब्राइटन कॉटेज, फागली के नीचे 100 एमएम की पुरानी, बंद और क्षतिग्रस्त सीवरेज पाइपलाइन को बदला जाएगा। इसके अलावा सब्जी मंडी, तुलाराम एंड संस से सुंदर पंसारी, लोअर बाजार और गंज-राम बाजार वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में भी पुरानी सीवरेज पाइपलाइनें बदली जाएंगी। इन क्षेत्रों में लंबे समय से पुरानी पाइपलाइनों के कारण सीवरेज व्यवस्था प्रभावित होने की समस्या सामने आती रही है। नई पाइपलाइन बिछने से सीवेज के सुचारु प्रवाह में सुधार होने के साथ जाम और लीकेज की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। इसी तरह लोअर बाजार और राम बाजार में भी पुरानी लाइनें बदलने का फैसला लिया गया है। पेयजल कंपनी के एजीएम आदर्श भोटा ने कहा कि जल्द ही लाइनें बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
ढली एसटीपी की बढ़ेगी क्षमता
पेयजल कंपनी ढली में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता भी बढ़ाने जा रही है। 1.50 एमएलडी की क्षमता वाले इस एसटीपी से ढली और इसके साथ लगते इलाकों की सीवरेज लाइनें जुड़ी हैं। अब बढ़ती आबादी को देखते हुए इसकी क्षमता बढ़ाने का फैसला लिया गया है।