फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   seven year old boy killed in fire in Pandoga Una Himachal Pradesh

आग की लपटों में घिरकर जिंदा जल गया सात साल का मासूम, पांच झुग्गियां राख

Mon, 06 May 2019 08:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 May 2019 08:52 PM IST
विज्ञापन
seven year old boy killed in fire in Pandoga Una Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र के पंडोगा में भीषण अग्निकांड में प्रवासी मजदूरों की पांच झुग्गियां जलकर राख हो गईं। हादसे के दौरान एक झुग्गी में सो रहा सात वर्षीय मासूम बालक भी जिंदा जल गया। सप्ताह भर में ऊना जिले में इस तरह की यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन


इससे पहले भी टाहलीवाल के तहत बाथड़ी में भी 45 झुग्गियों के साथ एक चार साल की मासूम बच्ची जिंदा जल गई थी। जानकारी के अनुसार पंडोगा में सोमवार दोपहर बाद प्रवासी मजदूरों की झुग्गियों में अचानक आग भड़क गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने पांच झुग्गियों को चपेट में ले लिया। इसी बीच एक झुग्गी में सो रहा सात वर्षीय बादल कुमार पुत्र सुबोध कुमार महतो निवासी भागलपुर (बिहार) भीषण आग में जिंदा जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दौरान झुग्गियों में रहने वाले प्रवासी लोग गेहूं काटने के लिए बाहर गए हुए थे। झुग्गियों में आग लगी देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की दमकल विभाग को सूचना दी गई।

वहीं, झुग्गियों वाले प्रवासी लोग भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों व दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत कर आग बुझा दी लेकिन तब तक पांच झुग्गियां पूरी तरह से राख हो चुकी थीं। 

प्रशासन ने मौके पर दी त्वरित राहत 

इन्हीं में से एक झुग्गी में सो रहा सात वर्षीय बालक आग की भेंट चढ़ गया। बताया जा रहा है कि मृतक बादल कुमार की मां सुभद्रा देवी की भी तीन महीने पहले ही मौत हो गई थी। 

घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पंडोगा पुलिस टीम भी पहुंच गई। वहीं ईसपुर उपतहसील के नायब तहसीलदार की ओर से मौके पर जाकर जायजा लेते हुए मृतक के परिवार को पांच हजार व अन्य को दो हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की है।

घटना में पीड़ित विजय कुमार निवासी पूर्णिया, रणजीत शर्मा निवासी बिहार, सूरज व बादल निषाद निवासी बेगूसराय की झुगी आग की भेंट चढ़ी है। उधर एसएचओ हरोली रमन चौधरी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। वहीं मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed