{"_id":"6452b3e8d7f5b99492058ef4","slug":"seven-ward-of-mc-become-hot-seat-shimla-news-c-19-sml1001-141383-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सात हॉट सीटों के नतीजों \nपर इस बार सबकी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सात हॉट सीटों के नतीजों पर इस बार सबकी नजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बार कांटे की टक्कर का रहा है मुकाबला
छोटा शिमला में मेयर के दावेदार के चलते मुकाबला रोचक
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर में सात वार्ड ऐसे हैं जिनके नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हुई है। पिछले चुनाव में भी इन वार्डाें में कांटे की टक्कर रही है।
यहां चंद वोटों से ही जीत और हार तय होती है। इस बार छोटा शिमला वार्ड पर सबकी नजरें हैं। इस वार्ड से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र चौहान महापौर पद के भी दावेदार माने जा रहे हैं। ऐसे में इनके वार्ड के नतीजे पर सबकी नजर रहेगी। पूर्व महापौर सत्या कौंडल के संजौली वार्ड में भी इस बार कड़े मुकाबले के आसार हैं। शराब मामले के बाद इस वार्ड में सियासत गरमा चुकी है। कृष्णानगर वार्ड में सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार मैदान में हैं। यहीं से कांग्रेस से बागी हुए पूर्व मेयर सोहनलाल भी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से कौन बाजी मारता है, इस पर सबकी नजर है। इसके अलावा नाभा, भराड़ी और जाखू में कांटे की टक्कर के बीच चुनावी नतीजे दिलचस्प रहने वाले हैं।
समरहिल वार्ड माकपा का इकलौता गढ़ बचा है। इस बार भी पार्टी इसे बचा पाएगी या नहीं, इस पर चर्चाएं जोरों पर है।