फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   seven ventilators not used in regional hospital reckong peo

क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में धूल फांक रहे 7 वेंटिलेटर

Wed, 26 May 2021 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर रतन लाल नेगी, अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)
रतन लाल नेगी, अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 26 May 2021 01:30 PM IST
सार

जिला अस्पताल रिकांगपिओ में सात वेंटिलेटर धूल फांक रहे हैं। बीते कई माह से वेंटिलेटर का उपयोग नहीं हो रहा है। अस्पताल में बीते कई माह से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ नहीं है। 

विज्ञापन
seven ventilators not used in regional hospital reckong peo
वेंटिलेटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनजातीय जिला किन्नौर में सरकार और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही जिले के हजारों लोगों पर भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल रिकांगपिओ में सरकार ने वेंटिलेटर तो मुहैया करवाए, लेकिन एनेस्थीसिया विशेषज्ञ न होने से सात वेंटिलेटर धूल फांक रहे हैं। हालत यह है कि आपात स्थिति में मरीजों को रिकांगपिओ से शिमला रेफर किया जा रहा है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी से जूझ रहे मरीजों के लिए वेंटिलेटर संजीवनी का कार्य कर रहे हैं। लेकिन रिकांगपिओ क्षेत्रीय अस्पताल में संक्रमित मरीजों के उपचार की पुख्ता व्यवस्था आज भी नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि वेंटिलेटर महामारी के दौर में मरीजों के लिए जीवन रक्षक का काम करता है। लेकिन अफसोस है कि क्षेत्रीय चिकित्सालय रिकांगपिओ में बीते कई माह से वेंटिलेटर का उपयोग नहीं हो रहा है। अस्पताल में बीते कई माह से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ नहीं है।
विज्ञापन


सरकार ने बीते 6 अप्रैल को धर्मशाला से चिकित्सक का स्थानांतरण रिकांगपिओ के लिए था, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रांसफर अब रद्द कर दिया गया है। महामारी के दौर में संक्रमित मरीजों और बड़े ऑपरेशन करवाने वाले मरीजों को सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर शिमला पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि सरकारी आदेश के अनुसार अस्पताल से 4 वेंटिलेटर जो प्रधानमंत्री केयर फंड से आए थे, उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा भेजा गया है। अस्पताल में 5 वेंटिलेटर काम कर रहे हैं।


कोविड मरीजों को मौत के मुंह में धकेल रही सरकार
किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी ने कहा कि सरकार की नाकामी के कारण संजीवनी अस्पताल छोलतू कोविड केयर सेंटर नहीं बन पाया है। यहां 32 बेड के साथ ऑक्सीजन के अलावा हर सुविधा मौजूद हैं। सरकार जिले के कोविड मरीजों को मौत के मुंह में धकेल रही है। गंभीर हालत वाले मरीजों को शिमला रेफर किया जा रहा है और आधे रास्ते में ही मरीज दम तोड़ देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed