{"_id":"615340bc8ebc3e02d4058155","slug":"seven-percent-increase-in-attendance-of-students-in-schools-on-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: दूसरे दिन स्कूलों में सात फीसदी बढ़ी विद्यार्थियों की हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: दूसरे दिन स्कूलों में सात फीसदी बढ़ी विद्यार्थियों की हाजिरी
Wed, 29 Sep 2021 12:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:00 AM IST
सार
करीब सवा माह बाद विद्यार्थियों के लिए खुले स्कूलों में पहले दिन दसवीं और 12वीं कक्षा के 47.82 फीसदी विद्यार्थियों ने हाजिरी भरी थी। कुल्लू जिले में सबसे अधिक 60.99 फीसदी और मंडी जिले में सबसे कम 36.46 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे थे। मंगलवार को सिरमौर जिला में सबसे अधिक 72.10 फीसदी और कुल्लू जिला में सबसे कम 35.62 फीसदी विद्यार्थी आए।
विज्ञापन
स्कूल में थर्मल स्कैनिंग के बाद प्रवेश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में मंगलवार को दूसरे दिन विद्यार्थियों की हाजिरी सात फीसदी बढ़ी। दसवीं और बारहवीं कक्षा के 54.85 फीसदी विद्यार्थियों ने कक्षाएं लगाई। वीरवार से नवीं और ग्यारहवीं कक्षा के विद्यार्थी स्कूलों में आएंगे। सरकार ने सप्ताह के पहले तीन दिनों में 10वीं-12वीं और शेष तीन दिनों में नौवीं व 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
सोमवार को करीब सवा माह बाद विद्यार्थियों के लिए खुले स्कूलों में पहले दिन दसवीं और 12वीं कक्षा के 47.82 फीसदी विद्यार्थियों ने हाजिरी भरी थी। कुल्लू जिले में सबसे अधिक 60.99 फीसदी और मंडी जिले में सबसे कम 36.46 फीसदी विद्यार्थी स्कूल पहुंचे थे। मंगलवार को सिरमौर जिला में सबसे अधिक 72.10 फीसदी और कुल्लू जिला में सबसे कम 35.62 फीसदी विद्यार्थी आए।
विज्ञापन
मंगलवार को सरकारी स्कूलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन करते हुए कक्षाएं लगाई गईं। विद्यार्थियों को स्कूलों में उचित शारीरिक दूरी बनाते हुए अलग-अलग डेस्क पर बैठाया गया। विद्यार्थियों के आने-जाने और लंच का समय भी अलग-अलग रहा। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया। फेस मास्क पहनना अनिवार्य रहा। लंच के समय भी बच्चों को अध्यापकों की देखरेख में अलग-अलग समय पर लंच करवाया गया।
विज्ञापन
जिला कितने विद्यार्थी आए (फीसदी में)
बिलासपुर 60.92
चंबा 56.49
हमीरपुर 36.80
कांगड़ा 62.50
किन्नौर 57.09
कुल्लू 35.62
लाहौल-स्पीति 57.47
मंडी 49.75
शिमला 44.24
सोलन 58.44
सिरमौर 72.01
ऊना 62.06
कुल 54.85