फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Seven percent DA ?for of the employees.

निगम के हजारों कर्मियों को तोहफा, महंगाई भत्ता मिलेगा

Mon, 16 Mar 2015 09:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 16 Mar 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
Seven percent DA ?for of the employees.

हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम और प्रदेश हथकरघा निगम के हजारों कर्मचारियों को सात प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इसे वर्ष अप्रैल 2015 के वेतन में दिया जाएगा, जो मई में मिलेगा।

विज्ञापन


खादी बोर्ड के ऐसे ऋणधारकों का कर्ज माफ करने का फैसला भी हुआ है, जिनकी मौत हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम में इसी वित्त वर्ष के समाप्ति तक ऋण वसूली का लक्ष्य पूरा करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को उद्योग महकमे से संबंधित एक बोर्ड और तीन निगमों के निदेशक मंडलों की बैठकें लीं।

55 नए प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे

Seven percent DA ?for of the employees.

राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम की बैठक अग्निहोत्री ने फैसला लिया कि शीघ्र ही निगम के 55 और नए प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे।

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक में बोर्ड में यह भी फैसला लिया कि बिना गारंटी 10 हजार रुपये तक के ऋणों की वसूली में तेजी लाई जाएगी।

परिसंपत्तियों का निर्माण करने वाले कर्जदारों की दंडनीय राशि को माफ कर एकमुश्त ऋण चुकाने का मौका देने पर भी फैसला हुआ।

रेशमी कपड़े की बुनाई की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश

Seven percent DA ?for of the employees.

ऐसे ऋण धारक अपनी ऋण राशि को 30 जून 2015 तक जमा करवा सकते हैं। अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य सामान्य उद्योग निगम के अधिकारियों को निजी पार्टियों को लीज आधार पर रेशमी कपड़े की बुनाई की संभावनाओं को तलाशने के निर्देश दिए।

निदेशक मंडल ने भारत सरकार तथा बैंकों के साथ समझौते करने के लिए निगम के अधिकारियों को प्राधिकृत करने की भी मंजूरी दी। शिमला स्थित मुख्यालय की सबसे ऊपर वाली मंजिल पर कांफ्रेंस हॉल के निर्माण को भी मंजूरी दी गई।

इस मौके पर उद्योग विकास निगम के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा ने उद्योग मंत्री को निगम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने मंत्री से निगम के कार्यों के प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन के लिए निगम के क्रियाशील पदों को भरने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed