फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   seven leaders resign from himachal pradesh congress

राठौर की टीम को भाजपा की बी टीम बता कौल सिंह की बेटी समेत सात ने दिया इस्तीफा

Mon, 29 Jun 2020 07:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 Jun 2020 07:41 PM IST
विज्ञापन
seven leaders resign from himachal pradesh congress
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

लंच डिप्लोमेसी और पत्र बम से कांग्रेस में फूटी कलह की चिंगारी भड़कती जा रही है। रविवार को शहीदों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व मंत्री कौल सिंह पर निशाना साधते हुए पत्र बम फोड़ने वालों के खिलाफ पारित अनुशासनहीनता प्रस्ताव ने प्रदेश कांग्रेस में भूचाल ला दिया है। प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर की टीम को भाजपा की बी टीम करार देते हुए सोमवार को प्रस्ताव से खफा प्रदेश कांग्रेस के दो सचिवों समेत सात नेताओं ने आलाकमान को इस्तीफा भेज दिया है।

विज्ञापन


इनमें प्रदेश सचिव एवं मंडी के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, कौल सिंह की बेटी एवं पूर्व प्रत्याशी सदर चंपा ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी जोगिंद्रनगर व सचिव प्रदेश कांग्रेस जीवन ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी नाचन विधानसभा लाल सिंह, अध्यक्ष जिला कांग्रेस सुमन चौधरी, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस सराज जगदीश रेड्डी, पूर्व सचिव प्रदेश कांग्रेस संजीव गुलेरिया शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस सचिव दीपक शर्मा ने अध्यक्ष कुलदीप राठौर की टीम को भाजपा की बी टीम बताया। कहा कि आठ बार विधायक, पांच बार मंत्री, दो बार प्रदेशाध्यक्ष रहे कौल सिंह पर निशाना साधने वाले भाजपा व हिविकां से आए हैं। संगठन में प्रकाश चौधरी का अनुभव कहीं कम है। राठौर भाजपा की बी टीम हैं। मीटिंग में प्रस्ताव दबाव के तहत लाया गया। शिमला से दबाव डाला गया। यह प्रस्ताव असंवैधानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि इस बारे में अभी उन्हें कुछ जानकारी नहीं है। जानकारी आएगी, तभी कुछ कह सकूंगा। फिलहाल, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदेश भर में कांग्रेस आंदोलनरत है। जिला कमेटियां जिलाधीशों के माध्यम से ज्ञापन भेज रही हैं।


पूर्व मंत्री और मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि कौल सिंह उनके वरिष्ठ हैं। वह उनका आदर करते हैं। उनके खिलाफ कोई अविश्वास प्रस्ताव पारित नहीं हुआ है। यह उनके खिलाफ है, जिन्होंने पत्र बम लिखा है। जहां तक अनुभव की बात है वह भी दो बार मंत्री और तीन बार विधायक रहे हैं। इसके अलावा इस्तीफा देने को लेकर वह कुछ नहीं कह सकते। यह पदाधिकारी या कार्यकर्ता का व्यक्तिगत निर्णय है। दीपक शर्मा प्रदेश सचिव नहीं हैं। वह पूर्व जिलाध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed