{"_id":"5e3ad6998ebc3ee6134d8594","slug":"seven-ips-officers-promoted-sp-of-three-districts-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात आईपीएस अफसर पदोन्नत, तीन जिलों के एसपी बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात आईपीएस अफसर पदोन्नत, तीन जिलों के एसपी बदले
Wed, 05 Feb 2020 08:22 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 05 Feb 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल काडर के सात आईपीएस अफ सरों को पदोन्नति का तोहफा मिला, जबकि बिलासपुर, सोलन और ऊना के एसपी के तबादले किए गए। सरकार ने डीपीसी की सिफारिश पर 1993 से 1995 बैच के चार आईपीएस अधिकारियों को एडीजीपी पदोन्नत किया है। इनमें ऋत्विक रुद्रा, राकेश अग्रवाल, सतिंद्र पाल सिंह और एन वेणुगोपाल शामिल हैं। 2002 बैच के आईपीएस अफ सर आसिफ जलाल को आईजी के पद पर पदोन्नत किया है।
विज्ञापन
वर्ष 2006 बैच के चार आईपीएस अफ सरों को बतौर डीआईजी पदोन्नति मिली। इनमें आईपीएस अशोक कुमार, अभिषेक दुल्लर, बिमल गुप्ता और मधु सूदन शामिल हैं। अशोक कुमार और अभिषेक दुल्लर को परफोरमा प्रमोशन दी गई। ये अभी डेपुटेशन पर हिमाचल से बाहर हैं। इस प्रमोशन के साथ पुलिस अफ सरों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश भी हुए हैं। आईपीएस अधिकारी एन वेणुगोपाल अब एपीटी के एडीजीपी होंगे।
विज्ञापन
आसिफ जलाल अब साउथ रेंज शिमला के आईजी होंगे। डेपुटेशन से लौटे रामेश्वर शर्मा को डीआईजी एनसीबी लगाया। बिमल गुप्ता अब डीआईजी क्राइम शिमला तैनात किए गए हैं। मधुसूदन सेंट्रल रेंज मंडी के डीआईजी होंगे। एस अरूल कुमार को एसपी विजिलेंस धर्मशाला के साथ एसपी विजिलेंस मंडी का चार्ज भी दिया। पीटीसी डरोह के एसपी रमेश छाजटा को आईआरबी जंगलबैरी के कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन
एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा को आईआरबी बनगढ़ का कमांडेंट लगाया है। एसपी विजिलेंस मंडी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन को एसपी ऊना लगाया गया है। एएसपी शिमला अभिषेक यादव को एसपी सोलन लगाया गया है, जबकि एसपी ऊना दिवाकर शर्मा को एसपी बिलासपुर नियुक्ति दी गई है। अंडर ट्रांसफर चल रहे एचपीएस अधिकारी राजिंद्र सिंह भाटिया को अब डीआईजी ईओडब्ल्यू शिमला के पद पर एसपी लगाया गया है।