फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Seven Cases in himachal of children obscene video by national crime records bureau

प्रदेश में नाबालिगों के अश्लील वीडियो देखने, अपलोड करने के सात मामले पकड़े

Mon, 23 Dec 2019 11:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 23 Dec 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Seven Cases in himachal of children obscene video by national crime records bureau
एनसीआरबी

यदि आप सोशल मीडिया पर नाबालिगों के पोर्न वीडियो देखते या उनको फॉरवर्ड और अपलोड करते हैं तो जरा सावधान हो जाएं। कहीं ऐसा न हो कि आप मुसीबत मोल ले रहे हों। दिल्ली पुलिस साइबर क्राइम यूनिट की इस पर नजर है। दिल्ली साइबर क्राइम यूनिट ने हिमाचल में ऐसे ही सात मामले पकड़े हैं। इसमें मंडी जिला के जोगिंद्रनगर के युवक पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


जिला मंडी में इस तरह का पहला मामला है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर नाबालिगों के अश्लील वीडियो देखने या सोशल मीडिया पर अपलोड करके फॉरवर्ड करने वाले सावधान रहें। ऐसा करना संगीन अपराध है। गृह मंत्रालय ऐसे लोगों पर साइबर क्राइम यूनिट के माध्यम से नजर रख रहा है। पोर्न साइट से बच्चियों की अश्लील वीडियो डाउनलोड करने और उसे अपलोड करने का ऐसा ही मामला जोगिंद्रनगर में भी आया है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम यूनिट दिल्ली की सूचना पर मंडी पुलिस ने जोगिंद्रनगर के आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार इस तरह से क्राइम से संबंधित सात रिपोर्टें भेजी गई हैं जिसमें शिकायत नंबर 59364638 थाना जोगिंद्रनगर से संबंधित थी। आरोपी ने 4 मई 2019 को एक पोर्न वीडियो फेसबुक पर अपलोड किया, जो चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित पाया गया। इसे दिल्ली स्थित साइबर क्राइम यूनिट ने ट्रेस किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कठोर कारावास और जुर्माने का प्रावधान
पुलिस ऐसे मामलों में आईटी एक्ट की धारा 67 बी के तहत मुकदमा दायर करती है। इस धारा में कठोर कारावास और लाखों रुपये जुर्माने का प्रावधान है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे वीडियो देखने, सर्च करने और फॉरवर्ड करने से बचें। गलती से उनके पास ऐसे वीडियो आ भी जाएं तो फौरन उन्हें डिलीट कर दें।  


एनसीआरबी, एनसीएमईसी की नजर
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) और नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉएटेड चिल्ड्रन (एनसीएमईसी) के बीच एक समझौता हुआ है। इसके तहत एनसीएमईसी नाबालिगों के अश्लील वीडियो या अन्य सामग्री को सोशल मीडिया पर डालने वालों की जानकारी देगा। यह एक अंतरराष्ट्रीय समझौता था। दिल्ली में इस तरह के साइबर अपराधों के लिए साइबर क्त्रसइम यूनिट नोडल एजेंसी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed