{"_id":"60b50af18ebc3e00c759d755","slug":"services-will-be-available-to-customers-in-banks-from-today-till-two-o-clock-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में आज से दो बजे तक मिलेंगी ग्राहकों को सेवाएं, चार बजे होंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में आज से दो बजे तक मिलेंगी ग्राहकों को सेवाएं, चार बजे होंगे बंद
Tue, 01 Jun 2021 02:28 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:28 AM IST
सार
बैंकों में ग्राहकों को दी जाने वाले सेवा सुबह दस से दोपहर दो बजे तक मिलेगी। इसके अलावा छह जून तक प्रदेश के सभी बैंक शनिवार को बंद रखे जाएंगे।
विज्ञापन
बैंक (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार से दोपहर दो बजे तक बैंकों में ग्राहकों को सेवाएं मिलेंगी। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति ने सभी बैंक और वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक करने के बाद यह फैसला लिया।
विज्ञापन
दोपहर चार बजे बैंक बंद होंगे। बैठक में फैसला लिया गया कि एक जून से दोपहर दो बजे की जगह अब चार बजे बैंक बंद कर दिए जाएंगे। ग्राहकों को दी जाने वाले सेवा सुबह दस से दोपहर दो बजे तक मिलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा छह जून तक प्रदेश के सभी बैंक शनिवार को बंद रखे जाएंगे। बैंक में मास्क पहनकर नहीं आने वाले और उचित दूरी बनाकर अपनी बारी का इंतजार नहीं करने वाले ग्राहकों को सेवाएं नहीं दिए जाने का फैसला भी लिया गया। बैंकों में पचास फीसदी स्टाफ को ही अभी बुलाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन