फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   services of water carriers in himachal will be regularised in Phased manner

हिमाचल में चरणबद्ध नियमित होंगे ये कर्मचारी, इन शिक्षकों को रेगुलर के समान वेतन

Thu, 14 Feb 2019 10:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 14 Feb 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
services of water carriers in himachal will be regularised in Phased manner

हिमाचल में सेवाएं दे रहे करीब 6300 जल रक्षकों को चरणबद्ध नियमित किया जाएगा। लेफ्ट आउट 3500 पीटीए शिक्षकों और पैट को भी नियमित अध्यापकों के बराबर  वेतन मिलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए विधानसभा में ये एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इमरजेंसी के दौरान जेल गए लोगों को 11 हजार प्रतिमाह दिए जाएंगे। मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उस दौरान जेल गए थे।
विज्ञापन


इस पर विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि मैं भी उस दौरान जेल गया था। सीएम ने कहा कि 1994 में तत्कालीन सरकार ने पहली बार बिजली बोर्ड व वन निगम की आड़ में ऋण लेकर प्रदेश की वित्तीय स्थिति बिगाड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कें बनेंगी

services of water carriers in himachal will be regularised in Phased manner

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में एक साल के भीतर 7148 करोड़ और 2018 में  3004 करोड़ का ऋण लिया गया। इससे प्रदेश की वित्तीय स्थिति बिगड़ गई, जिसका खामियाजा आज भुगत रहे हैं। वर्तमान सरकार ने संयम रखा और ऋण काफी कम लिया हैै।

केंद्र सरकार किसी भी राज्य को अतिरिक्त वित्तीय मदद नहीं दे रही है। सरकार ने दस हजार करोड़ से ज्यादा की फंडिंग के प्रोजेक्ट केंद्र से स्वीकृत कराए हैं। पूर्व सरकार ने विकास पर नहीं, मौज-मस्ती पर राशि खर्च की।

उन्होंने कहा में मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कें बनेंगी। हर साल 40 से 45 हजार मकान बनते हैं। इनके लिए बिजली सरकार दे रही है। मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत कुल 1099 प्रस्ताव आए। इनको 60 लाख तक के ऋण सरकार देगी।

सीएम ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बजट पर चर्चा की लेकिन 2019-2020 के बजट पर एक शब्द नहीं कहा। सरकार ने 1.58 लाख लोगों को वृद्धा अवस्था पेंशन दी है। 41 विस क्षेत्रों में लोक भवन बन रहे हैं।

हिमकेयर योजना से 2.89 लाख लोग जोड़े हैं। गुड़िया हेल्प लाइन से मिली शिकायतों में से 99 फीसदी सुलझाईं। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहे हैं। मीडिया में बजट को सराहा गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed