फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Service record missing in company

पेयजल कंपनी के दफ्तर से गायब हो रहा सर्विस रिकॉर्ड

Mon, 01 Nov 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Service record missing in company
कर्मचारियों ने महापौर से की शिकायत, बोले, कई कर्मियों की गायब हो गई थी सर्विस बुक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी की पेयजल व्यवस्था का जिम्मा संभाल रही पेयजल कंपनी की अपनी व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है। यहां तैनात कर्मचारियों का सर्विस रिकॉर्ड गायब हो रहा है। कंपनी की व्यवस्था से परेशान कर्मचारी सोमवार को मेयर सत्या कौंडल के पास पहुंच गए।
कर्मचारी फेडरेशन के अध्यक्ष संतराम कौशल और महासचिव बुद्धि सिंह की अगुुवाई में मेयर के पास पहुुंचे कर्मचारियों ने कहा कि उनका सर्विस रिकॉर्ड नगर निगम संभाले। कर्मचारियों ने बताया कि कंपनी में कुछ दिन पहले कई कर्मियों का रिकॉर्ड गायब हो गया। बाद में यह कचरे में पड़ा मिला। यह सब कंपनी प्रबंधन की लापरवाही से हो रहा है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि कंपनी में नगर निगम के 152 कर्मचारी काम कर रहे हैं। लेकिन इनके सर्विस रिकॉर्ड को देखने के लिए कंपनी ने पुख्ता व्यवस्था तक नहीं की है।
विज्ञापन

पहले यह जिम्मा अधीक्षक को दिया था लेकिन अब अधीक्षक की भी छुट्टी कर दी है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी अहम पदों पर आउटसोर्स आधार पर रखे कर्मचारियों को तैनात कर रही है। आउटसोर्स को तो प्रमोशन मिलती है लेकिन सरकारी कर्मचारियों को कोई प्रमोशन नहीं दी जा रही। मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि इस मामले को कंपनी अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। मुख्य सचिव के पास बीओडी में भी इस मामले को उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed