{"_id":"2736ec303c2606b1d175aa4efcf7d731","slug":"server-down-at-ddu-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीयू में सर्वर डाउन, मरीज हुए परेशान, लगी लंबी लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीयू में सर्वर डाउन, मरीज हुए परेशान, लगी लंबी लाइनें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 19 Jan 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में मंगलवार सुबह सर्वर डाउन होने के कारण उपचार के लिए दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों की पर्ची नहीं बन पाई। पर्ची काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं। सर्वर डाउन होने के कारण मरीजों को करीब पौने घंटे तक लाइन में खड़े होना पड़ा।
विज्ञापन
अस्पताल में करीब पौने घंटे बाद सर्वर ने सुचारु रूप से कार्य करना शुरू किया। लेकिन तब तक अस्पताल में पर्ची काउंटर पर भारी भीड़ उमड़ चुकी थी। राजधानी में पीलिया के प्रकोप के बाद मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पताल आए लोगों ने बताया कि सुबह दस बजे यहां पहुंच गए हैं लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण पर्ची नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन
सर्वर के चलने के बाद लोगों में पर्ची बनाने के लिए होड़ सी मच गई। लक्कड़ बाजार से अस्पताल इलाज के लिए पहुंची पुष्पा ने बताया कि उनके कान में कई दिनों से दर्द है और डाक्टर को दिखाने आई हैं। पर्ची नहीं बनने के कारण काफी दिक्कत हो रही है। किन्नौर से आई प्रेमा देवी ने बताया कि आधे घंटे से ज्यादा समय हो गया है लेकिन अभी तक पर्ची नहीं बन पाई है। अगर ऐसा ही रहा तो ओपीडी में कब चेकअप होंगे।
विज्ञापन
'सर्वर डाउन होने के कारण कुछ देर के लिए परेशानी जरूर आई थी, लेकिन कुछ समय बाद सर्वर ने काम करना शुरू कर दिया था। अस्पताल की ओपीडी में डाक्टर मरीजों के उपचार के लिए ओवरटाइम भी कर रहे हैं।'-डा. रंजना राव, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक