फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Separatist organization threatens Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu

Threatening calls: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू को फोन पर धमकी, 15 अगस्त पर तिरंगा फहराया तो...

Tue, 13 Aug 2024 07:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 13 Aug 2024 07:01 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अलगाववादी संगठन फोन पर धमका रहा है। अलगाववादी संगठन की तरफ से उपायुक्त कांगड़ा और एसडीएम को भी धमकी भरी कॉल आई हैं।
 

विज्ञापन
Separatist organization threatens Himachal CM Sukhvinder Singh Sukhu
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को देहरा के शहीद भुवनेश डोगरा ग्राउंड में 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराने से रोकने के लिए अलगाववादी संगठन ने धमकी दी है। संगठन के प्रमुख गुरवतवंत पन्नू की ओर से लोगों के मोबाइल पर धमकी वाले फोन आ रहे हैं। उपायुक्त कांगड़ा और एसडीएम को भी धमकी भरी कॉल आई हैं। इससे पहले भी यह संगठन कई बार धमकियां दे चुका है।
विज्ञापन


बता दें कि धर्मशाला विधानसभा गेट पर भी अलगाववादी संगठन पहले विवादित झंडे लगा चुका है, जिसमें पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। प्रदेश सरकार ने पुलिस को अलर्ट पर रखा है। सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


 

गगरेट के विधायक ने फोन कॉल आने के बाद दर्ज करवाई एफआईआर 
गगरेट के विधायक राकेश कालिया को मुख्यमंत्री की हत्या और स्वतंत्रता दिवस पर बम विस्फोट की धमकी भरी फोन कॉल आई है। सिख फॉर जस्टिस के नाम से यह धमकी भरा फोन किया गया है। विधायक की तरफ से इस संबंध में अंजान व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार विधायक राकेश कालिया ने पुलिस में अंजान व्यक्ति के विरुद्ध शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मंगलवार को सुबह उनके नंबर पर कॉल आई थी। जिसमें कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को सिख फॉर जस्टिस संस्था का प्रमुख बताते हुए धमकी दी।  देहरा के डोगरा मैदान को खालिस्तान का इलाका बताया और वहां स्वतंत्रता दिवस मनाने अथवा राष्ट्रीय ध्वज फहराने पर मुख्यमंत्री की हत्या और बम विस्फोट की धमकी दी। विधायक ने संस्था के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सिख फॉर जस्टिस  संस्था देश एवं देश की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। एसपी ऊना राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने विधायक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये विधायक का पक्ष
शिकायतकर्ता विधायक राकेश कालिया के अनुसार, उन्हें +447537171504 फोन नंबर से धमकी भरा फोन आया। धमकी देने वाला अपने आपको को सिख फॉर जस्टिस संस्था का प्रमुख बता रहा था। इस संगठन का चीफ घोषित आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed