फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   senior writer sr harnot story aabhi kahani jain university Bengaluru

जैन विवि के पाठ्यक्रम में हरनोट की कहानी

Mon, 01 Feb 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 01 Feb 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
senior writer sr harnot story aabhi kahani jain university Bengaluru

शिमला निवासी वरिष्ठ कथाकार एसआर हरनोट की पर्यावरण और वन माफिया पर लिखी गई बहुचर्चित कहानी ‘आभी’ को बंगलूरू स्थित जैन विश्वविद्यालय ने अपने हिंदी पाठ्यक्रम में शामिल करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के बीकॉम, बीएससी और बीबीएम के छात्रों के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए 2016-2019 तक के हिंदी पाठ्यक्रम में शामिल इस कहानी को जून, 2015 से पढ़ाना शुरू किया जाएगा, जिसकी पाठ्यपुस्तक मई तक प्रकाशित हो जाएगी।
विज्ञापन


इस तरह हर सेमेस्टर में लगभग 1000 से 1200 छात्र इस कहानी का अध्ययन कर सकेंगे। यह सूचना जैन विश्वविद्यालय से डा. भंवर सिंह ने हरनोट को दी है। आभी कहानी हरनोट ने जिला कुल्लू में स्थित जलोड़ी पास से पांच किलोमीटर दूर सरेओलसर लेक के आसपास पाई जाने वाली आभी चिड़िया को लेकर लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो सदियों से झील को साफ-सुथरा रखे हुए है। हरनोट ने इस कहानी के बहाने जहां पर्यावरण को बचाने की चिंता व्यक्त की है, वहीं वन माफियाओं से वनों को बचाने की सतर्क ता भी चिन्हित की है।


‘आभी’ कहानी हिंदी साहित्य की प्रतिष्ठित पत्रिका ‘पहल’ में प्रकाशित होते ही चर्चित हुई थी, जिसे बाद में हरनोट के आधार प्रकाशन से प्रकाशित कहानी संग्रह ‘लिटन ब्लॉक’ में शामिल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed