फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Senior citizens can avail taxis without the condition of having Him Bus Plus card.

Shimla News: टैक्सी के लिए बुजुर्गों को हिम बस प्लस कार्ड की शर्त में छूट

Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Senior citizens can avail taxis without the condition of having Him Bus Plus card.
सरकारी टैक्सी में बुजुर्ग बिना कार्ड कर सकेंगे सफर
विज्ञापन


बुजुर्गों को सरकारी टैक्सी में किराये में है 50 फीसदी छूट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की राजधानी में राइड विद प्राइड टैक्सी और टेंपो ट्रैवलर संचालित की जा रही है। इस सेवा के तहत बुजुर्गों को बिना कोई अलग कार्ड बनाए सफर के दौरान किराये में छूट की सुविधा मिलेगी।
बुजुर्गों को परिवहन निगम का हिम बस प्लस कार्ड बनवाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी क्योंकि टैक्सी सेवा में यह कार्ड मान्य नहीं होता है। बुजुर्गों को केवल आधार कार्ड या आयु प्रमाण के दस्तावेज दिखाकर ही किराये में 50 फीसदी तक की छूट दी जाती रही है। यह सेवा सिर्फ राजधानी शिमला में ही उपलब्ध करवाई जा रही है, इसलिए इसके लिए कोई अलग से कार्ड जारी नहीं किया जा सकता। हालांकि एचआरटीसी की सामान्य बसों में सफर के दौरान छूट की सुविधा लेने के लिए बुजुर्गों को बाकायदा 365 रुपये चुकाकर हिम बस प्लस कार्ड बनवाना अनिवार्य किया है। इस कार्ड के बनने के बाद ही बुजुर्गों को बसों में 15 फीसदी तक की किराये में छूट दिए जाने की नई व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन


एचआरटीसी की टैक्सी सेवा को हिम बस पास की परिधि में नहीं रखा है, जो शहर के बुजुर्गों के लिए एक बड़ी राहत है। टैक्सी में महिलाओं, बच्चों और सामान्य आयु वर्ग के लोगों को पहले की तरह ही पूरा किराया चुकाना होगा। इन्हें भी टैक्सी के लिए कोई हिम बस प्लस कार्ड बनवाने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि टैक्सी में बुजुर्गों के अलावा अन्य किसी वर्ग को किराये में छूट दिए जाने का प्रावधान नहीं है। शिमला में मुख्य शहर (सीटीओ, लक्कड़ बाजार, आईजीएमसी, शिली चौक) के लिए परिवहन निगम उपनगरों से राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा का संचालन करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

टैक्सी सेवा में बुजुर्गों को पहले की तरह बिना किसी कार्ड से किराये में छूट की सुविधा जारी रहेगी। हिम बस प्लस कार्ड ग्रीन कार्ड और वरिष्ठ नागरिक, स्मार्ट कार्ड को मर्ज कर बसों में छूट की नई दरों के अनुसार लाभ दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
अंकुर वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी, शिमला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article