फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Selection process of teachers to award state level started in shimla

24 पुरस्कारों के लिए निदेशालय पहुंचे 34 शिक्षकों के नाम, आज हो सकती है घोषणा

Wed, 28 Aug 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Aug 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Selection process of teachers to award state level started in shimla

राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार देने के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य सचिवालय में प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत ने इस बाबत विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। 24 पुरस्कारों के लिए प्रदेश भर से 34 शिक्षकों के नाम निदेशालय पहुंचे हैं। इस बार राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ में होगा। राज्यपाल और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों के साथ मंगलवार को प्रधान सचिव शिक्षा ने बैठक की। बुधवार को दोबारा बैठक बुलाई गई है। संभव है कि दो से तीन दिन के भीतर शिक्षा विभाग राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों के नामों की घोषणा कर देगा। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 24 शिक्षकों का चयन करने के लिए जिला स्तर पर 30 जुलाई तक शिक्षकों से आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन


उपनिदेशकों की अध्यक्षता में बनी जिला कमेटियों से दस अगस्त तक प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में सूची भेजी गई। अब राज्य स्तरीय कमेटी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों का चयन करने में जुट गई है। बीते साल हिमाचल सरकार ने राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह को राजभवन से बाहर आयोजित करने का फैसला लिया था। साल 2018 में एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में समारोह हुआ था। इस साल सरकार ने पीटरहॉफ को समारोह के लिए चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed