{"_id":"19c2ccd0e709b19085b20e53bcfea7fe","slug":"sehab-society-employees-will-not-be-merged-in-mc-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सरकार ने दिया झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सरकार ने दिया झटका
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 14 Oct 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैहब सोसायटी के तहत काम कर रहे सफाई कर्मियों को नगर निगम में मर्ज नहीं किया जाएगा। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने दो टूक कहा है कि जिन शर्तों के तहत सफाई कर्मियों को काम पर रखा था उन्हीं शर्तों पर कर्मचारियों से काम लिया जाएगा
विज्ञापन
नगर निगम से निष्कासित सफाई कर्मी बहाल होंगे या नहीं इसका फैसला एजीएम में नगर निगम के अधिकारियों से विचार विमर्श के बाद लिया जाएगा। मंगलवार को पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान सुधीर शर्मा ने कहा कि सोमवार को सैहब सोसाइटी की एजीएम बुलाई गई थी लेकिन केबिनेट मीटिंग के कारण एजीएम स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
अगले हफ्ते में एजीएम कर ली जाएगी। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने स्पष्ट किया कि सैहब सोसायटी के तहत काम पर रखे गए कर्मचारियों को नियमित करने का कोई प्रावधान नहीं है। नगर निगम में मर्ज करने की मांग को लेकर सैहब सोसायटी के कर्मचारी बीते अगस्त माह में करीब एक माह तक हड़ताल पर रहे। 29 सितंबर को हड़ताली कर्मी ने 10 दिन के लिए हड़ताल टाल दी।
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से हड़ताली कर्मियों को 10 दिन के भीतर एजीएम बुला कर मांगें मानने का आश्वासन दिया था। हड़ताली कर्मियों ने 10 दिन में एजीएम न होने की सूरत में 11वें दिन फिर हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था। 9 अक्तूबर को मोहलत खत्म हो चुकी है। 10 दिन के भीतर न एजीएम हो पाई है और न ही सफाई कर्मी दोबारा हड़ताल पर बैठे हैं।