फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   security of Israeli people increased in himachal

हिमाचल में आखिर किससे डर रहे हैं इजरायली?

Sat, 30 Aug 2014 09:33 AM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
security of Israeli people increased in himachal

हिमाचल की पर्यटन नगरी मैकलोडगंज के मिनी इजराइल कहे जाने वाले धर्मकोट में माहौल तनावपूर्ण हो गया है। यहां पुलिस सहित गुप्तचर एजेंसियां वीरवार रात से अलर्ट हो गई हैं। वीरवार रात से यहां सशस्त्र कंमाडो, पुलिस बल और गुप्तचर एजेंसियों के करीब 100 जवानों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन


इससे अफवाहों का बाजार भी गर्म हो गया। अफवाह यहां तक फैल गई कि विदेशी पर्यटक धर्मकोट को छोड़कर जाने लगे हैं। शुक्रवार को हालांकि सशस्त्र बल की संख्या आधी घटा दी गई लेकिन इतनी अधिक संख्या में धर्मकोट में सशस्त्र बल तैनात करने की असल वजह क्या रही, इसके बारे में संदेहास्पद स्थिति रही।
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस आधिकारिक बयान में सशस्त्र बल की तैनाती को रूटीन एक्सरसाइज बता रही है। अफवाह यहां तक फैली कि गाजा में चल रही हिंसा और इजराइलियों के साथ एक कश्मीरी के साथ हुए झगड़े के चलते सुरक्षा बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इजराइलियों ने मांगी थी सुरक्षा!

security of Israeli people increased in himachal

वहीं, यह भी सूचना है कि सुरक्षा एजेंसियों को इजराइलियों के साथ कुछ गड़बड़ी का अंदेशा है जिसके चलते अधिक संख्या में सशस्त्र बल लगाना पड़ा है। मैकलोडगंज के साथ लगते धर्मकोट में काफी संख्या में इजराइली रहते हैं।

दरअसल, हर शुक्रवार को धर्मकोट में इजराइली समुदाय के लोग किसी विशेष पूजा का आयोजन करते हैं। इस पूजा में इजराइली काफी अधिक संख्या में भाग लेते हैं। पुख्ता सूत्रों के अनुसार इजराइलियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस को एक शिकायत पत्र सौंपा था।

इसकी जानकारी इजराइलियों ने दिल्ली स्थित अपने दूतावास में भी दी थी। सूत्रों के अनुसार इसके बाद एसपी दफ्तर में सुरक्षा बढ़ाने को लेकर पुलिस निदेशालय से निर्देश आए। शुक्रवार को इजराइलयों की विशेष पूजा के दौरान कोई गड़बड़ी न हो, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed