एनआईटी में अब सिक्योरिटी इंचार्ज और लीगल नोडल अफसर को पद से हटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) हमीरपुर में सोमवार को सिक्योरिटी इंचार्ज एवं लीगल नोडल अधिकारी को पद से हटा दिया गया है। इन दोनों महत्वपूर्ण पदों पर एक ही व्यक्ति की नियुक्ति की गई थी। अब प्रदीप कुमार को सिक्योरिटी इंचार्ज जबकि विजय शंकर डोगरा को लीगल सेल का नोडल अफसर तैनात किया गया है। इससे पहले संस्थान में रजिस्ट्रार, दो अधिष्ठाता (डीन) और छह असिस्टेंट रजिस्ट्रार बदले जा चुके हैं। वहीं, भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़झाले की जांच के लिए मंगलवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की टीम हमीरपुर पहुंचेगी। एमएचआरडी की टीम निदेशक प्रो. विनोद यादव के कार्यकाल के बीच असिस्टेंट प्रोफेसर ग्रेड-दो, एसोसिएट प्रोफेसर और अधीक्षक के पदों पर हुई भर्तियाें और अनुबंधित पर तैनात अधिकारियों को दिए गए अनुचित वित्तीय लाभ समेत अन्य मामलों की जांच करेगी।
केंद्र से टीम पहुंचने से पहले ही सोमवार शाम को एनआईटी में दो पदों पर नई नियुक्तियां कर दी गईं हैं। उल्लेखनीय है कि 16 जुलाई को निदेशक प्रो. विनोद यादव की जगह प्रो. ललित अवस्थी ने कार्यकारी निदेशक के पद पर ज्वाइन किया था। प्रो. अवस्थी ने नियुक्ति के बाद प्रो. योगेश यादव को रजिस्ट्रार, डीन अकादमिक के पद पर प्रो. राजीवन चंदेल, डीन फैकल्टी के पद पर प्रो. बीआर शर्मा की नियुक्ति की थी। साथ ही आधा दर्जन असिस्टेंट रजिस्ट्रार के विभागों में भी बदलाव कर चुके हैं। रजिस्ट्रार प्रो. योगेश गुप्ता ने कहा कि सोमवार शाम को दो पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि एनआईटी के कार्यकारी निदेशक प्रो. ललित अवस्थी भी मंगलवार को हमीरपुर आएंगे।