{"_id":"5d1248788ebc3e3cbf2e7f32","slug":"secretariat-shimla-ban-lifted-from-transfers-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादलों पर रोक हटने से हिमाचल सचिवालय में बढ़ी गहमागहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादलों पर रोक हटने से हिमाचल सचिवालय में बढ़ी गहमागहमी
Wed, 26 Jun 2019 10:24 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में एक जुलाई तक तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के तबादलों से हटे बैन के बाद सचिवालय में गहमागहमी बढ़ गई है। मंगलवार को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के पास तबादलों के आवेदन लेकर पहुंचे लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
स्थानीय विधायक होने के चलते शिक्षा मंत्री के पास शिक्षा के अलावा अन्य महकमों के कर्मचारी भी अपने आवेदन लेकर पहुंचे। मंगलवार को शिक्षा मंत्री के अलावा ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी सचिवालय में मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनके कार्यालय में भी कई लोग मंगलवार को तबादलों के आवेदन लेकर पहुंचे। उधर, जो मंत्री मंगलवार को सचिवालय में नहीं थे, उनके निजी सचिवों के पास भी कई लोग तबादलों के आवेदन लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बीते दिनों अधिसूचना जारी कर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के तबादले करने का मंत्रियों का अधिकार दिया है। एक जुलाई तक सरकार ने तबादलों पर लगी रोक हटाई है।