{"_id":"634d78642456b920fc087ce3","slug":"secretariat-employees-will-now-get-loan-up-to-rs-8-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: सचिवालय कर्मियों को अब आठ लाख रुपये तक मिलेगा ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: सचिवालय कर्मियों को अब आठ लाख रुपये तक मिलेगा ऋण
Mon, 17 Oct 2022 09:14 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 17 Oct 2022 09:14 PM IST
सार
प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत सभा समिति की ओर से अब सचिवालय अधिकारी और कर्मचारियों को आठ लाख रुपये तक ऋण मिल सकेगा। पहले पांच लाख रुपये तक ऋण लेने की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
सचिवालय शिमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत सभा समिति की ओर से अब सचिवालय अधिकारी और कर्मचारियों को आठ लाख रुपये तक ऋण मिल सकेगा। पहले पांच लाख रुपये तक ऋण लेने की व्यवस्था थी। ऋण चुकानी की समय अवधि को भी पांच से आठ साल किया गया है। बचत सभा समिति के सदस्यों को यह सुविधा होगी।
विज्ञापन
प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत सभा समिति के अध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने कहा कि इस वर्ष दिवाली पर सचिवालय में कार्यरत सभा के सभी सदस्यों को उनके जमा भागधन पर 24 फीसदी के हिसाब से प्रोत्साहन राशि वितरित की जाएगी। इससे अधिकतम 19,200 रुपये प्रति व्यक्ति प्रोत्साहन की राशि 20 अक्तूबर तक बैंक खाते में डाल दी जाएगी। भारद्वाज ने कहा कि कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से सभा से लिए जा रहे ऋण का भी समूह बीमा किया जाएगा।
विज्ञापन