{"_id":"3dd3df5b321c05656cffc592b902d7fc","slug":"secretariat-committee-members-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूपिंद्र बॉबी समेत सात को चुना निदेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपिंद्र बॉबी समेत सात को चुना निदेशक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 03 Oct 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिवालय में वीरवार को गैर कृषक सभा समिति का चुनाव परिणाम घोषित किया गया। इसमें भूपिंद्र सिंह बॉबी सहित 7 को निदेशक चुना गया। समिति में 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। समिति में 1200 सदस्य हैं। इनमें से 786 सचिवालय कर्मचारियों ने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन
चुनाव परिणाम 12 बजे घोषित किए। इसमें सबसे भूपिंद्र सिंह बाबी ने सबसे ज्यादा 386 वोट प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कमल कृष्ण 377 वोट लेकर दूसरे, सविता थापा 311 वोट लेकर तीसरे, राजेश भारद्वाज 289 वोट लेकर चौथे, मुनीश 286 वोट लेकर पांचवें, उपमन्यु वर्मा 284 वोट लेकर छठे और नरेश शर्मा 275 वोट लेकर सातवें स्थान पर रहे। यह सभी सात कर्मचारी समिति के निदेशक होंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सचिवालय में गैर कृषक सभा समिति के चुनाव बुधवार को हुए जबकि परिणाम वीरवार को घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी कृष्णा ठाकुर ने बताया कि 7 निदेशक चुनाव आए हैं। अब यह निदेशक अपना चेयरमैन चुनेंगे। इसके नई कार्यकारिणी को समिति का लेखा जोखा सौंपा जाएगा। समिति के पास करोड़ों की राशि है। समिति की ओर से कर्मचारियों को ढाई लाख रुपये तक का लोन देते हैं। इस पर ब्याज की दरें भी सीमित है।
विज्ञापन