फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   secret talks between shanta kumar and maheshwar singh

बंद कमरे में शांता और महेश्वर सिंह के बीच घंटों गुफ्तगू

Sun, 19 Jun 2016 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, नग्गर (कुल्लू) Updated Sun, 19 Jun 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
secret talks between shanta kumar and maheshwar singh
हिलोपा सुप्रीमो महेश्वर सिंह की भाजपा में वापसी की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है।

हिलोपा सुप्रीमो महेश्वर सिंह की भाजपा में वापसी की अटकलों ने जोर पकड़ लिया है। भाजपा का एक धड़ा कुल्लू सदर के विधायक महेश्वर सिंह की घर वापसी को लेकर सक्रिय हो गया है। आरएसएस और पार्टी के बड़े नेताओं ने भी महेश्वर सिंह की वापसी के लिए सशर्त हामी भरी है।

विज्ञापन


शुक्रवार रात्रि को महेश्वर सिंह तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं संासद शांता कुमार के मध्य कुल्लू के एक रेस्टहाउस में लंबी मंत्रणा हुई। शांता कुमार ने इस मुलाकात की पुष्टि की है। इसके बाद हिलोपा का गठन करने वाले महेश्वर सिंह की घर वापसी की अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन


कुल्लू के घुड़दौड़ में प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि किसी के पार्टी में आने का विरोध नहीं है। यदि महेश्वर सिंह भाजपा की शर्ताें के तहत पार्टी में आना चाहें तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सांसद शांता कुमार ने कहा कि उनकी तथा महेश्वर सिंह के मध्य लंबी मंत्रणा हुई है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के कुनबे को बढ़ाना चाहते हैं। वहीं, कुल्लू सदर से विधायक एवं हिलोपा सुप्रीमो महेश्वर सिंह ने पूर्व सीएम शांता कुमार से हुई भेंट को शिष्टाचार भेंट बताया है। Published by Arvind Thakur

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed