फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Second toll plaza to be built near Shoghi on Kalka Shimla four lane

एनएचएआई: कालका-शिमला फोरलेन पर शोघी के पास बनेगा दूसरा टोल प्लाजा

Tue, 22 Feb 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Feb 2022 05:00 AM IST
सार

एनएचएआई के मुताबिक कालका-शिमला फोरलेन का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। करीब पांच हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना के पहले चरण में कालका से सोलन तक 39 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में सोलन से कैथलीघाट तक 22.91 किलोमीटर फोरलेन बनेगा। 

विज्ञापन
Second toll plaza to be built near Shoghi on Kalka Shimla four lane
कालका-शिमला फोरलेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालका-शिमला फोरलेन पर शोघी में दूसरा टोल प्लाजा बनेगा। सैलानियों और लोगों को सोलन के सनवारा के बाद शिमला के शोघी में भी जेब ढीली करनी पड़ेगी। वर्ष 2024 तक इस फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा होगा। अंतिम चरण में टोल प्लाजा का निर्माण किया जाएगा। कालका से ढली जंक्शन तक फोरलेन बनने से न सिर्फ सैलानियों और लोगों को बल्कि सेब सीजन में बागवानों को भी फायदा होगा। चंडीगढ़ से शिमला की दूरी 120 किलोमीटर है जो घटकर 90.31 किलोमीटर रह जाएगी। अभी शिमला से चंडीगढ़ पहुंचने में करीब 3.5 घंटे लगते हैं। फोरलेन बनने के बाद करीब दो घंटे में ही यह सफर पूरा हो जाएगा। 

विज्ञापन


एनएचएआई के मुताबिक कालका-शिमला फोरलेन का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। करीब पांच हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना के पहले चरण में कालका से सोलन तक 39 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। दूसरे चरण में सोलन से कैथलीघाट तक 22.91 किलोमीटर फोरलेन बनेगा। इसमें 12.91 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। तीसरे चरण में कैथलीघाट से ढली जंक्शन तक 28.4 किलोमीटर फोरलेन बनेगा। इसका काम दो पैकेज में होगा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एसके शर्मा ने बताया कि कैथलीघाट-शिमला फोरलेन के टेंडर 28 फरवरी को खुलेंगे। इसके बाद निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। वहीं, शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि कालका-शिमला फोरलेन पर शोघी के पास टोल प्लाजा बनना प्रस्तावित है। संवाद
विज्ञापन


27 पुल और पांच सुरंगें बनेंगी
कैथलीघाट से फोरलेन करीब 25 गांवों से गुजरता हुआ ढली जंक्शन तक पहुंचेगा। इस फोरलेन में 27 पुल, पांच सुरंगें, 82 कलवर्ट और सात जंक्शन बनेंगे।  

शिमला से चंडीगढ़ तक तीन जगह देना होगा टोल
शिमला से चंडीगढ़ जाने पर एक अन्य टोल प्लाजा पिंजौर के चंडी मंदिर में पड़ता है। आने वाले दिनों में चंडीगढ़ के लिए शोघी में तीसरा टोल प्लाजा होगा। अभी सोलन के सनवारा टोल प्लाजा में पांच सीटर कार के लिए 55 रुपये और चंडी मंदिर में 30 रुपये टोल चुकाना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed