{"_id":"5f1ed9f273263c3d58102da8","slug":"second-coronavirus-test-report-of-chief-minister-jairam-thakur-is-also-negative","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कोरोना टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव
Tue, 28 Jul 2020 06:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Jul 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की कोरोना वायरस के टेस्ट की दूसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉ. सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम जिला निगरानी अधिकारी डॉ. राकेश भारद्वाज की अगुवाई में ओक ओवर पहुंची थी। यहां टीम ने मुख्यमंत्री समेत अन्यों के सैंपल भी लिए। दोपहर बाद मुख्यमंत्री की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई।
विज्ञापन
बता दें कि सचिवालय में उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बीते सप्ताह मुख्यमंत्री व उनके परिवार समेत चार लोगों का स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर टेस्ट करवाया था। मुख्यमंत्री और उनके परिवार की पहली रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। वहीं इसके बाद दूसरा टेस्ट मंगलवार को करवाया गया। उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
विज्ञापन