होटलों को सील करने से पहले चलेगा सर्च ऑपरेशन, क्विक एक्शन टीम करेगी दौरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्वती घाटी के 48 होटल, रेस्तरां और होम स्टे को सील करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कसोल और इसके आसपास के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले पुलिस सर्च ऑपरेशन चलाएगी। इससे पहले पुलिस की क्विक एक्शन टीम मौके का दौरा करेगी।
उधर, हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद भुंतर-रामशीला के बीच के करीब 200 अवैध कब्जाधारकों में भी हड़कंप मच गया है। कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने अब सभी 48 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीलबंदी को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट हो गया है। पुलिस जहां सभी 48 होटलों, रेस्तरां व होम स्टे की बारीकी से सर्च आपरेशन करेगा।
वहीं लोगों को कार्रवाई से पहले अपने सभी हथियारों को जमा करवाना होगा। बिना किसी लाइसेंस के हथियार होने की आशंका से चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जाएगी। साथ ही सीलबंदी में तैनात प्रशासन के अधिकारियों के साथ हथियार से लैस पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएगी। पुलिस होटलों के साथ शक होने पर अन्य घरों और होटलों की भी तलाशी करेगी।
कसौली गोलीकांड से फूंक-फूंक कदम रख रही पुलिस
कसौली गोलीकांड के बाद पुलिस भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। ऐसे में प्रशासन और पुलिस किसी तरह की ढील बरतना नहीं चाहती। भले ही कसोल और इसके आसपास इलाकों के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील किया जाएगा।
फिर भी सुरक्षा के लिहाज से पुलिस किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि कसोल के होटलों को सील करने से पहले क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।