फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SDM office dispute janjehli mandi protest rally

एसडीएम दफ्तर विवाद: जंजैहली में काले झंडे, थुनाग में ढोल-नगाड़े

Sun, 25 Feb 2018 12:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोहर (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, गोहर (मंडी) Updated Sun, 25 Feb 2018 12:35 PM IST
विज्ञापन
SDM office dispute janjehli mandi protest rally

सिराज में सड़कों में प्रदर्शन करके रोजमर्रा की सेवाओं को प्रभावित न होने देने के हाईकोर्ट के आदेशों के बीच शनिवार को प्रदर्शन और समर्थन रैलियों का दौर फिर शुरू हो गया है।

विज्ञापन


जंजैहली एसडीएम कार्यालय की मांग को लेकर सरकार से संतोषजनक जवाब न मिलने पर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे सिराज संघर्ष समिति के लोगों ने बारिश के बीच एक बार फिर सरकार के खिलाफ काले झंडे उठाकर जंजैहली बाजार में न्याय रैली निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रैली में आए लोगों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांग पर गौर नहीं किया तो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का शिमला में घेराव किया जाएगा। छह मार्च को महा रैली का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सिराज भाजपा ने थुनाग में सरकार की ओर से खोले गए एसडीएम कार्यालय के समर्थन में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न रैली निकाली। इसमें सिराज भाजपा के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। सिराज भाजपा ने एसडीएम थुनाग के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक ज्ञापन भी सौंपा।

सरकार का फैसला सही

SDM office dispute janjehli mandi protest rally

इसमें भाजपा ने थुनाग में एसडीएम कार्यालय खोलने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सरकार का आभार जताया है। एसएचओ जंजैहली सुनील कुमार ने कहा कि चक्का जाम नहीं हुआ है। एकत्र होकर लोगों ने रैली निकाली है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है और कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए चौकस है।

सिराज संघर्ष समिति के संयोजक जगदीश रेड्डी ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के ओएसडी से 15 दिन जंजैहली और 15 दिन थुनाग एसडीएम कार्यालय खोलने के बारे में आग्रह किया था। लेकिन आश्वासन के बावजूद सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

इस बीच छठे दिन सिराज संघर्ष समिति की क्रमिक भूख हड़ताल जारी है। सिराज संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रेड्डी ने कहा है कि जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर जंग जारी रहेगी और अब प्रदर्शन शिमला में होगा।

सिराज भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ठाकुर ने कहा है कि जंजैहली में कुछ लोग मुख्यमंत्री की छवि खराब कर रहे हैं। सिराज को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार और कोर्ट ने थुनाग में एसडीएम कार्यालय के लिए जो फैसला लिया है, वह सही है। उन्होंने कहा कि सीएम क्षेत्र को ही नहीं, पूरे प्रदेश में एक समान विकास को तरजीह दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed