फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SCST commission member Dr Swaraj hits out at HP State Commission for Women

SC आयोग सदस्य की फटकार, महिला आयोग तोड़ रहा लोगों के घर

Sat, 24 Jun 2017 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 24 Jun 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
SCST commission member Dr Swaraj hits out at HP State Commission for Women

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. स्वराज विद्वान ने हिमाचल सरकार और महिला आयोग को आड़े हाथों लिया। कहा कि मंडी के बालीचौकी क्षेत्र में नेत्रहीन लड़की से हुए रेप के मामले में राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग और महिला आयोग कोई कार्रवाई नहीं कर पाए। प्रदेश में महिला आयोग महज घर तोड़ने का काम कर रहा है। 

विज्ञापन


जिन मामलों में आयोग को हस्तक्षेप करना चाहिए, उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। यह चिंता का विषय है। उपायुक्त कार्यालय मंडी में पत्रकारों से बातचीत में डॉ. स्वराज विद्वान ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मीडिया के जरिये मिली है। राज्य महिला आयोग ने कार्रवाई करना तो दूर मामले की जानकारी तक राष्ट्रीय आयोग को नहीं दी है। वे पीड़ित लड़की का हालचाल जानने यहां आई हैं।

विज्ञापन

पीड़ित लड़की को 8.5 लाख मुआवजा देगा केंद्र

SCST commission member Dr Swaraj hits out at HP State Commission for Women

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लड़की को आर्थिक मदद नहीं दे पाई है। सीएम रिलीफ फंड से महज पेट दर्द के लिए पैसा जारी किया जा रहा है, दूसरी ओर जघन्य अपराध का शिकार हुई अनाथ, बेसहारा लड़की की सुध लेने को सरकार के साथ अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग भी सामने नहीं आया है।

कहा कि पीड़ित बच्ची इन दिनों बीमार है। घर के हालात भी बहुत खराब हैं। दादा-दादी पीड़िता समेत उसके चचेरे भाई-बहनों का पालन-पोषण कर रहे हैं। घर में कमाने वाला कोई नहीं है। पीड़िता के स्वस्थ होने के बाद उसे वे देहरादून स्थित नेत्रहीन स्कूल में दाखिला दिलाने की कोशिश करेंगी।

लड़की को साढ़े आठ लाख का मुआवजा केंद्र सरकार से जल्द दिया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त ने जल्द मुआवजा राशि की पहली किस्त सौंपने का आश्वासन आयोग को दिया है। उन्होंने सामाजिक संगठनों और उद्योगपतियों से पीड़िता को आर्थिक मदद देने का आह्वान किया है। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed