{"_id":"64e4be79b4c47edbce04268b","slug":"scrub-typhus-in-igmc-death-of-a-girl-suffering-from-shimla-news-c-19-sml1001-218176-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: आईजीएमसी में स्क्रब टायफस \nसे पीड़ित एक युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: आईजीएमसी में स्क्रब टायफस से पीड़ित एक युवती की मौत
विज्ञापन
अब तीन मरीजों की हुई हैै मौत, तीनों महिलाएं
24 सैंपलों की जांच के बाद 11 निकले पाजिटिव
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में स्क्रब टायफस से पीड़ित एक और मरीज की मौत हो गई। चौपाल की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने मंगलवार को दम तोड़ा है।
स्क्रब टायफस से अस्पताल में मौत की पुष्टि वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने की है। उन्होंने बताया कि इस सीजन में स्क्रब टायफस से यह तीसरी मौत हुई है। स्क्रब टायफस के लक्षणों को लेकर मंगलवार को भारी संख्या में मरीज उपचार करवाने के लिए आईजीएमसी आए। इनमें से अधिकांश मरीज बुखार के लक्षणों को लेकर ओपीडी में आए थे। इनमें पांच साल के बच्चे से लेकर 76 साल के बुजुर्ग तक शामिल थे। डॉक्टरों ने लक्षणों को देखने के बाद 24 मरीजों की स्क्रब जांच करवाई। शाम के वक्त आई रिपोर्ट में 11 नए मरीज पॉजिटिव मिले। इनमें सर्वाधिक जिला शिमला के जुब्बड़ ठियोग, कुमारसैन, नाभा, कुमारसैन और शिमला से मामले आए। वहीं मंडी से 3, कुल्लू और सिरमौर से एक-एक मामला आया है। फिलहाल सभी मरीज चिकित्सकों की निगरानी में उपचाराधीन हैं। अब तक 552 सैंपलोंं की जांच की गई है। इनमें 113 मरीज पॉजिटिव आए हैं। तीन मरीजों की इस बीमारी से मौत हुई और तीनों महिलाएं ही हैं।
हेपेटाइटिस ए की चपेट में 19 वर्षीय युवक
आईजीएमसी में हेपेटाइटिस ए का एक मामला भी आया है। 19 साल का यह युवक ठियोग का रहने वाला है। अस्पताल में अब तक 191 की सैंपलों की जांच की गई है। इनमें हेपेटाइटिस ए के 68 और हेपेटाइटिस ई के 8 मामले आ चुके हैैं।
विज्ञापन
लक्षण
- तेज बुखार 104 से 105 तक आ सकता है।
- जोड़ों में दर्द और कंपकंपी के साथ बुखार आना।
- शरीर में ऐंठन अकड़न या शरीर टूटा हुआ लगना।
- अधिक संक्रमण में गर्दन, बाजू के नीचे कूल्हों के ऊपर गिल्टियां आती है।
रोकथाम
- शरीर में सफाई का ध्यान रखें।
- घर और आसपास के वातावरण को साफ रखें।
- घर के चारों ओर घास, खरपतवार नहीं उगने दें।
- घर और आसपास कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करें।
इनसेट