फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   science and technology department will make your aadhar card

आधार पाने को अब डाकखाने के चक्करों से मिलेगी निजात

Mon, 14 Apr 2014 05:36 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 14 Apr 2014 05:36 PM IST
विज्ञापन
science and technology department will make your aadhar card

एक महीने के बाद भी डाक विभाग के माध्यम आधार कार्ड घर नहीं पहुंचा है तो साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट लोगों को आधार कार्ड बनाकर देगा। इसके लिए नई प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा।

विज्ञापन


इसके लिए विभाग मई माह से ई-आधार कार्ड की सुविधा शुरू करने जा रहा है। विभाग नए आधार कार्ड बनाने के अलावा पुराने आधार कार्ड (जो घर नहीं पहुंचे हैं) भी बना कर देगा। आम लोगों को यह सुविधा चुनाव के बाद विभाग के ऑफिस में भी मिलेगी।
विज्ञापन


ई-आधार कार्ड के लिए किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क भी देय नहीं रहेगा। जिनके पास न तो रजिस्ट्रेशन नंबर है और न ही आधार कार्ड पहुंचा है उनके आधार कार्ड भी विभाग अपने स्तर पर बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के उप निदेशक अनिल सेमवाल ने बताया कि चुनाव के बाद ही ई-आधार कार्ड की सुविधा लोगों को मिल पाएगी। इससे संबंधित विभिन्न औपचारिकताएं पूरी की जा रही है।

नहीं काटने होगे डाकखाने के चक्कर
आधार कार्ड डाकखाने में पहुंचा या नहीं यह जानने के लिए बार- बार डाकखाने के चक्कर नहीं काटने होंगे। इसके अलावा यदि विभाग की लापरवाही के कारण आधार कार्ड आप तक नहीं पहुंचे हैं तो ऐसी सूरत में भी विज्ञान एवं तकनीकी विभाग लोगों को आधार कार्ड बनाकर देगा। यह सुविधा विभाग के कसुम्पटी स्थित दफ्तर के अलावा घर द्वार पर मिलेगी।


किट और मोबाइल वैन खरीदेगा विभाग
आधार कार्ड बनाने के लिए विभाग किट और मोबाइल वैन खरीदेगा। इसके लिए विभाग ने 50 मोबाइल वैन और किट खरीदने की प्रक्रिया शुरू की है। इन मोबाइल वैन में किट लगाई जाएगी और इसके बाद कार्ड बनाने के लिए वैन पंचायत वाइज गांवों में जाएगी। इसके लिए फिलहाल विभाग आधार कार्ड बनाने से वंचित रहे गांवों तथा लोगों की जानकारी एकत्र कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed