{"_id":"6aa40f60a16cfa37fb0e89af","slug":"schools-won-in-sports-shimla-news-c-19-sml1002-785088-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बैडमिंटन में लालपानी और शतरंज में छोटा शिमला बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बैडमिंटन में लालपानी और शतरंज में छोटा शिमला बना चैंपियन
विज्ञापन
कबड्डी, खो-खो और वॉलीबाॅल के आज होंगे सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले, प्रतियोगिता में 17 स्कूल ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उत्कृष्ट टुटू में चल रही शिमला-1 जोन की अंडर-19 छात्र खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के तीसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न मुकाबले करवाए गए। प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में 17 विद्यालयों के करीब 386 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
कबड्डी में शोघी और छोटा शिमला की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। खो-खो में टुटू की टीम ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाई। शतरंज प्रतियोगिता में छोटा शिमला स्कूल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि संजौली स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन में लालपानी स्कूल की टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। सुबह के सत्र में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा निशा भलूनी ने प्रतियोगिता स्थल का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न मुकाबलों का जायजा लिया। निशा भलूनी ने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। वहीं सायं सत्र में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा लेखराज भारद्वाज ने प्रतियोगिता में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखा। लेखराज भारद्वाज ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रधानाचार्य रशिमा राणा ने बताया कि शनिवार को प्रतियोगिता समापन होगा। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।