{"_id":"6a8b108369af404b010efd78","slug":"schools-won-in-sports-shimla-news-c-19-sml1002-774813-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर स्कूल सॉकर प्रतियोगिता : बीसीएस-ए, बी और सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर स्कूल सॉकर प्रतियोगिता : बीसीएस-ए, बी और सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल जीते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिता में दूसरे दिन खेले गए तीन रोमांचक मुकाबले, कल होगा प्रतियोगिता का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के बीसीएस स्कूल में चल रही बिशप जॉर्ज एडवर्ड लिंच कॉटन मेमोरियल ऑल इंडिया इंटर-स्कूल सॉकर टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में दूसरे दिन बीसीएस स्कूल का दबदबा रहा। स्कूल की दोनों टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में दूसरे दिन पहला मुकाबला बिशप कॉटन स्कूल-बी और डेली कॉलेज इंदौर के बीच खेला गया। इसमें बीसीएस बी ने डेली कॉलेज इंदौर को 1-0 से हराया। टीम की ओर से आरुष बरुआ ने निर्णायक गोल किया। शानदार प्रदर्शन के लिए पृथ्वी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, दूसरा मुकाबला बिशप कॉटन स्कूल-ए ने जेनेसिस ग्लोबल स्कूल के बीच हुआ। इस रोमांचक रोमांचक मुकाबले में बीसीएस-ए की टीम ने 2-0 से अपने नाम किया। टीम के लिए दोनों गोल जोशुआ ने किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए जोशुआ को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसके बाद प्रतियोगिता में दिन का तीसरा और आखिरी मुकाबला हुआ। इस मुकाबले में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने आरएमएस चैल को 2-0 से पराजित किया। सेलाकुई की ओर से सोयो ने पहला गोल किया, जबकि रिदम ने दूसरा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। इसमें दमदार प्रदर्शन के लिए सेलाकुई के अश्विन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजकों के अनुसार टूर्नामेंट के दूसरे दिन हुए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अनुशासन, प्रतिस्पर्धात्मक भावना और खेल भावना का परिचय दिया। स्कूल के स्पोर्ट्स निदेशक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में बीसीएस समेत सात स्कूल भाग ले रहे हैं। मंगलवार को प्रतियोगिता समापन होगा। समापन पर मिनरवा फुटबाल अकादमी के निदेशक रंजीत बजाज विजेताओं को सम्मानित करेंगे।