फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Schools of less children within 10 to 15 km radius will be merged, will become models

Himachal News: 10 से 15 किलोमीटर दायरे वाले कम बच्चों के स्कूल होंगे मर्ज, बनेंगे मॉडल

Fri, 27 Oct 2023 10:07 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Oct 2023 10:07 AM IST
सार

कैबिनेट की मंजूरी के बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्कूलों के गठन की तैयारी में शिक्षा विभाग जुट गया है। 

विज्ञापन
Schools of less children within 10 to 15 km radius will be merged, will become models
स्कूल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 10 से 15 किलोमीटर के दायरे वाले कम विद्यार्थियों के स्कूल मर्ज कर मॉडल बनाए जाएंगे। कैबिनेट की मंजूरी के बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्कूलों के गठन की तैयारी में शिक्षा विभाग जुट गया है। नवंबर अंत तक सभी जिला उपनिदेशकों से मर्ज करने वाले स्कूलों की सूची मांगी गई है। मॉडल स्कूलों में सभी आधुनिक सुविधाओं सहित हर विषय के शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि गुणात्मक शिक्षा देने के लिए सरकार प्रयासरत है। कई योजनाओं को लेकर काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत कम दूरी पर खुले स्कूलों और शिक्षकों के रिक्त पदों को प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिरने के लिए जिम्मेवार माना जा रहा है। बीते दिनों राज्य सचिवालय में हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में नए स्कूल खोलने की प्रथा को बंद करने की पैरवी की गई। इसी कड़ी में फैसला लिया गया है कि अब 10 से 15 किलोमीटर की दूरी पर प्री प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक एक ही स्कूल खोला जाए। इन स्कूलों में सभी विषयों के शिक्षक नियुक्त हों। बच्चों को पढ़ाई के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। जिला उपनिदेशकों से ऐसे स्कूलों को एक माह के भीतर चिह्नित करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि स्कूलों में कम बच्चे होने से सरकार पर बढ़ रहे खर्च को भी इस नई व्यवस्था से कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed