{"_id":"6aafe0e0a95c172a730dae78","slug":"school-won-in-cultural-programme-shimla-news-c-19-sml1002-789615-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में माया पब्लिक स्कूल सुन्नी ने जीतीं पांच ट्रॉफियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में माया पब्लिक स्कूल सुन्नी ने जीतीं पांच ट्रॉफियां
विज्ञापन
फोक सोलो और शास्त्रीय गायन में प्रथम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
सुन्नी। ठियोग में आयोजित अंडर-14 जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में माया पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी के विद्यार्थियों ने पांच ट्रॉफियां जीतकर नाम रोशन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने गायन, समूह गान और एकांकी में बेहतर प्रदर्शन किया। फोक सोलो में कंचन, किशिता और यशिका ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। तीनों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। क्लासिकल वोकल सोलो में भी दिव्या, किशिता और यशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।
समूह गान प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं ने जिला स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं एकांकी में भी छात्राओं ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग की क्लासिकल वोकल सोलो प्रतियोगिता में पियूष, आदित्य और दिव्यांश ने विद्यालय को द्वितीय स्थान दिलाया। जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कुल पांच ट्रॉफियां अपने नाम कीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संस्थापक डॉ. हरीश शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।