फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school students vehicle stuck in flooded khadd kangra himachal pradesh

पानी के तेज बहाव में फंसी स्कूली बच्चों से भरी गाड़ी, चालक हुआ फरार

Thu, 05 Sep 2019 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला (नूरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला (नूरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 05 Sep 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
school students vehicle stuck in flooded khadd kangra himachal pradesh
- फोटो : अमर उजाला

उफनती खड्ड को लांघते समय स्कूली बच्चों से भरी एक जीप बहने से बाल बाल बच गई। बाढ़ में फंसे बच्चों की जान को पहले चालक ने खतरे में डाला और जीप फंसने पर चालक खुद भाग निकला। मामला इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के तहत डमटाल के गांव बाई अट्टारिया की छौछ खड्ड में वीरवार को पेश आया। अचानक आए पानी के तेज बहाव में फंसे आर्मी स्कूल नंगलभूर और सेंट्रल स्कूल नंगलभूर के 22 बच्चों को स्थानीय ग्रामीणों ने ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से सुरक्षित निकाला। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह इंदौरा से नंगल भूर के आर्मी पब्लिक स्कूल और सेंट्रल स्कूल के 22 छात्रों को लेकर जीप आ रही थी। बीच रास्ते में छोंछ खड्ड में पानी का बहाव काफी तेज था। खड्ड के दोनों ओर गाड़ियां पानी के तेज बहाव के कम होने का इंतजार कर रही थीं लेकिन स्कूली बच्चों से भरी जीप के चालक ने तेज बहाव में ही गाड़ी आगे बढ़ा दी। तेज बहाव के कारण स्कूली बच्चों से भरी जीप बीच खड्ड में जाकर फंस गई।
विज्ञापन


पानी का बहाव बढ़ता देख बच्चे बचाओ बचाओ चिल्लाने लगे। चालक बच्चों को छोड़कर भाग गया। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्राली को बुलाया। ट्रैक्टर ट्राली से जीप में फंसे स्कूली छात्रों को मुश्किल से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि जीप निजी थी जिसमें अभिभावक खुद किराया देकर बच्चों को भेजते थे। जीप चालक रविंद्र कुमार निवासी इंदौरा के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीप ड्राइवर पर एफआईआर

नूरपुर के डीएसपी डॉ. साहिल अरोड़ा ने बताया कि जीप ड्राइवर के खिलाफ धारा 336/188 के तहत इंदौरा थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर जाकर जीप को कब्जे में लिया गया है। 

पांच साल से नहीं बना पुल, हादसे का इंतजार
बताया जा रहा है कि इंदौरा क्षेत्र की यह छौंछ खड्ड ही लोगों के आवागमन का विकल्प बन गई है। पांच साल पहले इस खड्ड पर पुल था जिससे गाड़ियां आसपास के गांवों को जाती थीं लेकिन पुल के बहने के बाद नए पुल का निर्माण नहीं हो पाया है।

लोक निर्माण विभाग ने पुल के स्थान पर अस्थाई पुलिया बनाई थी जो इस वर्ष बरसात में बह गई। अब खड्ड में पानी के तेज बहाव से होकर लोगों को अपने घरों तक जाना पड़ता है। स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर छोंछ खड्ड को पार कर रहे हैं। 

इस साल बन जाएगा पुल : एक्सईएन
इंदौरा लोनिवि के अधिशासी अभियंता मोहिंद्र पाल धीमान ने बताया कि इस साल के अंत तक पुल का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। खड्ड में बहे पुलिया के नोटिस बोर्ड विभाग द्वारा लगाए गए हैं।

विधायक ने दो दिन में पुलिया बनाने के दिए निर्देश
इंदौरा की विधायक रीता धीमान ने लोनिवि को दो दिन के भीतर पुलिया के निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। रीता धीमान ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सर्वप्रथम है। इसमें कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed