फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school student attempt to commit suicide at hamirpur.

स्कूल में छात्र ने खाया जहर, फिर छत से कूदा

Sun, 20 Dec 2015 10:46 AM IST
Updated Sun, 20 Dec 2015 10:46 AM IST
विज्ञापन
school student attempt to commit suicide at hamirpur.

जमा एक कक्षा में पढ़ने वाले सांइस स्टूडेंट ने स्कूल परिसर में ही खौफनाक कदम उठा लिया। दोपहर के समय जहर खाने के बाद यह स्कूल की छत से कूद गया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के हमीरपुर में सामने आया। यहां बड़सर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ में एक छात्र ने जहर निगलकर स्कूल की छत से छलांग लगा दी।

विज्ञापन


इससे छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। उसे एंबुलेंस से बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसकी टांग में फ्रेक्चर हो गया है। पुलिस ने छात्र के बयान दर्ज करने अस्पताल रवाना हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर रिसेस (भोजन अवकाश) के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्याड़ के जमा एक साइंस के एक छात्र ने जहर खाने के बाद स्कूल की छत से छलांग लगा दी। शोर सुनकर शिक्षकों ने छात्र को प्राथमिक अस्पताल ननावां पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र ने खा ली थी चूहे मारने की दवा

school student attempt to commit suicide at hamirpur.

वहां से 108 एंबुलेंस के माध्यम से रेफरल अस्पताल बड़सर लाया गया। अस्पताल में छात्र का एक्सरे कराया गया। एक्सरे में उसकी टांग को फ्रेक्चर बताया गया है। छात्र ने चूहे मारने की दवा निगली है। अस्पताल में पाइप से जहर को निकाला जा रहा है। जहर निगलने के कारणों को अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस छात्र के बयान दर्ज करने जुटी हुई है।

स्कूल प्रिंसिपल देश राज शर्मा ने बताया कि छात्र ने स्कूल की छत से छलांग लगाई है। उसे बड़सर अस्पताल ले गए हैं। वहां उसका उपचार किया चल रहा है। वरिष्ठ चिकित्सक डा. एचआर कालिया ने बताया कि छात्र ने जहर निगला है तथा उसकी टांग में फ्रेक्चर हुआ है।

डीएसपी बड़सर राजेंद्र जसवाल ने बताया कि छात्र की और स्कूल की छत से छलांग लगाने की सूचना मिली है। पुलिस छात्र का बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके उपरांत पूरी जानकारी दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed