फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   school reopen news himachal directions to schools to make micro plans

शिक्षा मंत्री गोविंद बोले- स्कूलों को माइक्रो प्लान बनाने के निर्देश

Sat, 25 Sep 2021 05:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 25 Sep 2021 05:54 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि हर स्कूल को अपना माइक्रो प्लान बनाने को कहा गया है।

विज्ञापन
school reopen news himachal directions to schools to make micro plans
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बीच सोमवार से प्रदेशभर में स्कूल खोले जाएंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। बाकायदा स्कूल प्रमुखों को माइक्रो प्लान तैयार करने को कहा गया है। नौवीं, दसवीं, जमा एक और जमा दो के बच्चों को स्कूल में बुलाया जाएगा। 

विज्ञापन


दसवीं और बारहवीं के बच्चों को सोमवार, मंगलवार और बुधवार को बुलाया जाएगा। नौवीं और जमा एक के बच्चे वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को स्कूल आएंगे। स्कूल में ज्यादा भीड़ न जुटे, इसे लेकर इस तरह का निर्णय लिया है। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि स्कूल खुलने के बाद हर स्कूल को अपना माइक्रो प्लान बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन


अपने माइक्रो प्लान के हिसाब से आगामी कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने जेबीटी और सीएंडवी के हजारों शिक्षकों को राहत दी है। इससे पहले अंतर जिला तबादला नीति थी। उसमें 13 साल के बाद ही दूसरे जिला में आ सकते थे। अब इसे कम करके पांच साल कर दिया है। इसका प्रदेश के सैकड़ों अध्यापकों को फायदा मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed